फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   world championships: sejwal and puja's poor show

विश्व तैराकी : सेजवाल और अल्वा पूजा ने किया निराश

Mon, 29 Jul 2013 03:33 PM IST
बार्सिलोना
बार्सिलोना Updated Mon, 29 Jul 2013 03:33 PM IST
विज्ञापन
world championships: sejwal and puja's poor show

भारत के संदीप सेजवाल और अल्वा पूजा ने विश्व तैराकी प्रतियोगिता की अपनी अपनी हीट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लंदन ओलंपिक में हिस्सा ले चुके सीनियर राष्ट्रीय चैंपियन सेजवाल पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में एक मिनट 02.69 सेकंड का समय लेकर 77 तैराकों के बीच 45वें स्थान पर रहे।

जबकि अल्वा पूजा महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में एक मिनट 05.70 सेकंड का समय लेकर 53 तैराकों के बीच 44वें स्थान पर रहीं।

लयबद्ध तैराकी में रूस का क्लीन स्वीप
रूस ने लयबद्ध तैराकी में अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए यहां चल रही विश्व तैराकी प्रतियोगिता में सभी सात स्वर्ण पदकों की क्लीन स्वीप कर ली।

रूस ने शनिवार को प्री कांबिनेशन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ यह क्लीन स्वीप पूरी की। दो वर्ष पहले शंघाई में पिछली विश्व चैंपियनशिप में भी रूस ने लयबद्ध तैराकी में सभी सात खिताब जीते थे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जर्मनी के थामस लुर्ज ने 25 किलोमीटर ओपन वाटर रेस का स्वर्ण जीतकर नया इतिहास बनाया। लुर्ज चारों ओपन वाटर स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले तैराक बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 किमी की महिला स्पर्धा का स्वर्ण इटली की मार्टिना ग्रिमाल्डी ने पांच घंटे सात मिनट 19.7 सेकेंड में जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed