{"_id":"679609749e9948b0b5082c8e","slug":"world-champion-d-gukesh-crushes-harikrishna-and-grabbed-the-joint-lead-at-tata-steel-masters-chess-tournament-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chess: डी गुकेश ने हमवतन हरिकृष्णा को दी मात, सातवें दौरे के बाद संयुक्त बढ़त पर भारतीय ग्रैंडमास्टर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Chess: डी गुकेश ने हमवतन हरिकृष्णा को दी मात, सातवें दौरे के बाद संयुक्त बढ़त पर भारतीय ग्रैंडमास्टर
Sun, 26 Jan 2025 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विज्क आन जी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 26 Jan 2025 03:38 PM IST
सार
यह इस प्रतियोगिता में गुकेश की तीसरी जीत थी जिससे वह यहां अपना पहला खिताब जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। वह अब भारत के अपने साथी आर प्रज्ञानंद और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के पांच-पांच अंक है।
विज्ञापन
डी गुकेश
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व चैंपियन डी गुकेश ने विज्क आन जी में खेले जा रहे टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर में विश्व चैंपियनशिप में अपने सहयोगी रहे पी हरिकृष्णा को हराकर संयुक्त बढ़त हासिल की। यह इस प्रतियोगिता में गुकेश की तीसरी जीत थी जिससे वह यहां अपना पहला खिताब जीतने के प्रबल दावेदार बन गए हैं। वह अब भारत के अपने साथी आर प्रज्ञानंद और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के पांच-पांच अंक है।
प्रज्ञानंद ने जोर्डन वैन फॉरेस्ट के साथ, जबकि अब्दुसात्तोरोव ने नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेला। भारत के एक अन्य खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। उन्हें स्थानीय खिलाड़ी मैक्स वार्मरडैम से हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी चौथी हार है।
एरिगेसी ने इस प्रतियोगिता में अमेरिका के फैबियानो कारूआना के बाद दूसरे वरीय खिलाड़ी के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन लगातार निराशाजनक प्रदर्शन से उन्होंने लगभग 28 रेटिंग अंक खो दिए हैं और लाइव रेटिंग में छठे स्थान पर खिसक गए हैं। प्रतियोगिता में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय खिलाड़ी लियोन ल्यूक मेंडोंका ने चीन के गत चैंपियन वेई यी को ड्रॉ पर रोका। चैलेंजर्स वर्ग में आर वैशाली ने नीदरलैंड के बेंजामिन बोक के साथ ड्रॉ खेला लेकिन दिव्या देशमुख चीन की मियाओई लू से हार गईं।