फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Games 2026: Orphaned Wushu Athlete Mercy Ngaimong Dropped, Arunachal CM Urges Sports Minister Intervene

एशियाड 2026: मां-बाप खो चुकी बेटी का एशियाई खेलों से कटा नाम, अरुणाचल के सीएम ने खेल मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 31 Aug 2026 08:23 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:23 AM IST
सार

एशियाई खेल 2026 के लिए वुशु खिलाड़ी मर्सी नगाइमोंग का नाम चयन नीति के कारण टीम से काट दिया गया। आर्थिक तंगी की वजह से वह एशियाई चैंपियनशिप नहीं खेल सकीं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से उन्हें भारतीय टीम में शामिल करने की अपील की है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Orphaned Wushu Athlete Mercy Ngaimong Dropped, Arunachal CM Urges Sports Minister Intervene
नगाइमोंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशियाई खेलों में अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों की भागीदारी फिर विवादों में है। तीन वर्ष पूर्व हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए वुशु के तीन खिलाडि़यों को चीन ने नत्थी वीजा जारी कर दिया था, जिससे उन्हें नई दिल्ली एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा। इस बार भी भारतीय वुशु  संघ ने (डब्ल्यूएआई) ने अरुणाचल की दो बेटियों का चयन एशियाई खेलों में किया, पर सरकारी खर्च नहीं मिलने के कारण एशियाई चैंपियनशिप में नहीं खेल पाईं मर्सी नगाइमोंग का नाम टीम से हटा दिया गया।
विज्ञापन


चार वर्ष पूर्व अपने मां-बाप को खो देने वाली मर्सी ने इसी साल मास्को वुशु स्टार में दो रजत पदक जीते हैं। लगातार तीन राष्ट्रीय खेलों से स्वर्ण जीतती आ रहीं मर्सी के समर्थन में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी उतर आए हैं। पेमा ने एशियाई खेलों के चयन के लिए बनाई गई नीति के नियम का हवाला देते हुए खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मर्सी को टीम में शामिल किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


75 साल की दादी कर रहीं हैं पालन
अरुणाचल प्रदेश में वुशु के राष्ट्रीय कोच प्रेमचंद्र अमर उजाला को बताते हैं कि पिछली बार एशियाई खेलों के लिए वुशु टीम का चयन मास्को वुशु स्टार चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इस बार मंत्रालय ने एशियाई चैंपियनशिप में शीर्ष छह की अहर्ता रखी है। प्रेमचंद्र के मुताबिक मर्सी एशियाई चैंपियनशिप की टीम में भी शामिल थीं, लेकिन उन्हें सरकारी खर्च की मदद के बिना खेलने की अनुमति मिली। मर्सी के माता-पिता का निधन हो चुका है। उसके दो छोटे भाई-बहन भी हैं। 75 साल की दादी बुढ़ापे में काम कर इन तीनों का पालन करती हैं। ऐसे में वह एशियाई चैंपियनशिप में खेलने का खर्च कहां से उठा पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक की हैं दावेदार
आईओए और साई ने शीर्ष छह की चयन नीति पर खरे नहीं उतरने के लिए तेरह खिलाडि़यों में पांच का नाम काटा है। इनमें मर्सी भी हैं। पेमा खांडू ने खेल मंत्री को लिखा है कि डब्ल्यूएआई एशियाड में पदक के लिए 9.724 के स्कोर का बेंच मार्क रखा है, जबकि मर्सी राष्ट्रीय शिविर में इससे अधिक स्कोर कर रही हैं। इस लिहाज से डब्ल्यूएआई मर्सी को एशियाड में पदक का दावेदार मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed