{"_id":"641306d26956af9abd0361c6","slug":"women-s-world-boxing-championships-defending-champion-nikhat-zareen-starts-campaign-with-easy-win-2023-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's World Boxing Championships: टाइटल डिफेंड करने उतरीं निखत जरीन, आसानी से जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Women's World Boxing Championships: टाइटल डिफेंड करने उतरीं निखत जरीन, आसानी से जीता पहला मुकाबला
Thu, 16 Mar 2023 05:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:48 PM IST
सार
महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत निखत की बाउट से हुई और मुक्केबाज ने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं किया। उन्होंने अजरबैजान की प्रतिद्वंद्वी को आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन
निखत जरीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार महिला मुक्केबाज निखत जरीन ने गुरुवार को नई दिल्ली में महिला विश्व चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने आरएससी (रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट) के जरिये जीत दर्ज की। निखत इस साल टाइटल डिफेंड करने उतरी हैं। पिछले साल निखत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
निखत ने प्रतिद्वंद्वी पर की मुक्कों की बारिश
महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत निखत की बाउट से हुई और मुक्केबाज ने घरेलू दर्शकों को निराश नहीं किया। 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पहले आंका और अपना समय लिया, लेकिन एक बार जब उन्होंने अजरबैजान की मुक्केबाज के खेल को समझ लिया, तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निखत को नहीं मिली है कोई वरीयता
निखत मौजूदा चैंपियन होने के बावजूद टूर्नामेंट में उन्हें कोई वरीयता नहीं दी गई है। मैच के दौरान वह अपने आक्रामक रूप में थीं और अपने प्रतिद्वंद्वी पर पंचों की झड़ी लगा दी। भारतीय खिलाड़ी का दबदबा ऐसा था कि दूसरे राउंड में मुकाबले को रोकने से पहले रेफरी को तीन बार अजरबैजान की इस्माईलोवा को काउंटिंग करनी पड़ी।
गैर-वरीय होने पर क्या बोलीं निखत?
गैर-वरीय होने पर निखत ने कहा- यह कोई समस्या नहीं है। ड्रॉ निकलने पर ऐसा होता है। किसी को भी वरीयता मिल सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मेरा ड्रॉ अच्छा है, जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ेगी मुझे कड़े प्रतिद्वंद्वी मिलेंगे। निखत अगले दौर यानी राउंड ऑफ 32 में शीर्ष वरीय और 2022 अफ्रीकी चैंपियन रौमेसा बौआलम से भिड़ेंगी।
प्री-क्वार्टर में शीर्ष वरीय से भिड़ेंगी निखत
निखत ने कहा- मैं रौमेसा को जानती हूं, लेकिन मैं उनके खिलाफ नहीं खेली हूं। मुझे खुशी है कि भारत की पहली बाउट मेरे साथ शुरू हुई और उम्मीद है कि मैं ही इसे खत्म करूंगी। निखत के अलावा साक्षी (52 किग्रा) ने पहले दौर में कोलंबिया की मार्टिनेज मारिया जोस को 5-0 से सर्वसम्मत निर्णय से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।