{"_id":"62cf9759ac956e1cbf141ac5","slug":"women-s-hockey-world-cup-2022-navneet-kaur-two-goals-helps-india-3-1-win-over-japan-finish-9th-in-women-s-hockey-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's Hockey World Cup: नवनीत के 'जादुई' प्रदर्शन से जीता भारत, जापान को 3-1 से हराया, टूर्नामेंट में इस स्थान पर रही टीम इंडिया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Women's Hockey World Cup: नवनीत के 'जादुई' प्रदर्शन से जीता भारत, जापान को 3-1 से हराया, टूर्नामेंट में इस स्थान पर रही टीम इंडिया
Thu, 14 Jul 2022 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:30 AM IST
सार
नवनीत ने भारत की ओर से दो फील्ड गोल (30वें और 45वें मिनट) दागे। वहीं, दीप ग्रेस इक्का ने भी 38वें मिनट में एक गोल दागा। वहीं, जापान की ओर से एकमात्र गोल यू असेई ने 20वें मिनट में दागा।नवनीत ने भारत की ओर से दो फील्ड गोल (30वें और 45वें मिनट) दागे। वहीं, दीप ग्रेस इक्का ने भी 38वें मिनट में एक गोल दागा। वहीं, जापान की ओर से एकमात्र गोल यू असेई ने 20वें मिनट में दागा।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवनती कौर के 'जादुई' प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्पेन के टेरासा में खेले जा रहे महिला हॉकी विश्व कप में जापान को 3-1 से हरा दिया। नवनीत ने भारत की ओर से दो फील्ड गोल (30वें और 45वें मिनट) दागे। वहीं, दीप ग्रेस इक्का ने भी 38वें मिनट में एक गोल दागा। वहीं, जापान की ओर से एकमात्र गोल यू असेई ने 20वें मिनट में दागा। भारतीय महिला टीम ने सेट पीस में शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप में अभियान समाप्त हो गया। भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी। इसके बाद टीम इंडिया को नौवें से 16वें स्थान के बीच जगह बनाने के लिए दो मैच खेलने थे।
क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पहले मैच में टीम ने कनाडा को 3-2 से हराकर नौवें से 12वें स्थान के बीच जगह पक्की की। अब जापान को हराकर टीम ने नौवें स्थान के साथ अभियान समाप्त किया। अब भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में खेलती नजर आएगी।
क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पहले मैच में टीम ने कनाडा को 3-2 से हराकर नौवें से 12वें स्थान के बीच जगह पक्की की। अब जापान को हराकर टीम ने नौवें स्थान के साथ अभियान समाप्त किया। अब भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में खेलती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवनीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले क्वार्टर में शुरुआती पांच मिनट में दोनों टीमों की ओर से जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि, दोनों में से कोई टीम गोल करने में नाकाम रही। इसके बाद वंदना कटारिया के पास भारत को बढ़त दिलाने का शानदार मौका था, लेकिन वंदना के क्लोज रेंज से लगाए गए शॉट को जापान की गोलकीपर ईका नाकामुरा ने रोक लिया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने के लिए जूझती रहीं।
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। भारत के पास गोल करने के कुछ शानदार मौके भी आए, लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद 20वें मिनट में यू असेई ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग जापान को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत को भी दूसरे क्वार्टर में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम ने इसे गंवा दिया। इस क्वार्टर के आखिरी कुछ मिनटों में भारत ने जबरदस्त काउंटर अटैक किया, जिससे जापान की टीम घबरा गई।
डीप ग्रेस इक्का
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में नवनीत ने काउंटर अटैक पर ही शानदार फील्ड गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत को मैच का छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस पर टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस विश्व कप में पेनल्टी कॉर्नर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।
इसके बाद 38वें मिनट में टीम इंडिया को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर इक्का ने गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। वंदना और नवनीत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम इंडिया को 45वें मिनट में मिला। नवनीत ने जापानी डिफेंस को भेदते हुए अपना दूसरा और टीम इंडिया के लिए तीसरा गोल दागा।
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने काउंटर अटैक जारी रखा, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। जापान की टीम पूरी तरह बेबस नजर आई। इस जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिला होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने जा रही है।