फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Women's Hockey World Cup 2022: Captain Savita Punia stars in India 3-2 win over Canada in shootout; India vs Canada Womens Hockey Match Report

Women's Hockey World Cup: भारत ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया, कप्तान सविता पूनिया ने जिताया मैच

Tue, 12 Jul 2022 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 PM IST
सार

टीम इंडिया ने मंगलवार को कप्तान सविता पूनिया की शानदार गोलकीपिंग की बदौलत कनाडा को शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था और मैच शूटआउट में पहुंचा था। 

विज्ञापन
Women's Hockey World Cup 2022: Captain Savita Punia stars in India 3-2 win over Canada in shootout; India vs Canada Womens Hockey Match Report
कप्तान सविता पूनिया और भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच जीत लिया है। टीम इंडिया ने मंगलवार को कप्तान सविता पूनिया की शानदार गोलकीपिंग की बदौलत कनाडा को शूटआउट में 3-2 से हरा दिया। फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था और मैच शूटआउट में पहुंचा था। भारतीय गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया ने शूटआउट में कई गोल बचाए। साथ ही मैच के दौरान भी कनाडा की खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। 11 जुलाई को सविता का जन्मदिन भी था। उन्हें भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का तोहफा दिया। 
विज्ञापन

भारतीय टीम पहले ही पदक की दौड़ से बाहर हो चुकी है। बचे हुए मैच से टीम इंडिया राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में जुट गई है। भारत को स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इस महिला हॉकी विश्व कप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें से पांच टीमें कन्फेडरेशन नेशंस की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Women's Hockey World Cup 2022: Captain Savita Punia stars in India 3-2 win over Canada in shootout; India vs Canada Womens Hockey Match Report
सविता पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही 1-0 से पीछे हो गई थी। कनाडा की मैडेलिन सेको ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। दो क्वार्टर यानी हाफ टाइम तक कनाडा की टीम ने 1-0 की बढ़त ले रखी थी। दूसरे हाफ यानी चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने लगातार काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला।
विज्ञापन

58वें मिनट में सलीमा टेटे ने रिबाउंड पर गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दरअसल, पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर के ड्रैग फ्लिक को रोवान हैरिस ने रोक दिया। इसके बाद सलीमा टेटे ने रिबाउंड पर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच शूटआउट में पहुंचा। इसमें भी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

Women's Hockey World Cup 2022: Captain Savita Punia stars in India 3-2 win over Canada in shootout; India vs Canada Womens Hockey Match Report
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
शूटआउट में भारत 0-2 से पीछे था। इसके बाद नवनीत कौर और सोनिका टांडी ने गोल दाग भारत की बराबरी कराई। इसके बाद दोनों टीमों ने तीन-तीन पेनल्टी कॉर्नर मिस किए। कनाडा की ओर से कैथलीन लेही ने चौथा पेनल्टी शूट भी मिस कर दिया। वहीं, भारत की नेहा गोयल ने आखिरी पेनल्टी शूट का मौका मिस नहीं किया और गोल दाग भारत को जीत दिलाई। नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed