{"_id":"69be7f761ef4fd19f9088782","slug":"wimbledon-introduces-video-review-on-six-courts-for-this-years-tournament-know-details-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: अंपायर के फैसले पर अब नहीं होगा विवाद, विंबलडन में पहली बार लागू होगी वीडियो रिव्यू तकनीक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Wimbledon: अंपायर के फैसले पर अब नहीं होगा विवाद, विंबलडन में पहली बार लागू होगी वीडियो रिव्यू तकनीक
Sat, 21 Mar 2026 04:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:52 PM IST
सार
विंबलडन में इस साल पहली बार छह कोर्ट पर वीडियो रिव्यू तकनीक लागू होगी, जिससे खिलाड़ी अंपायर के फैसलों को चुनौती दे सकेंगे। खिलाड़ियों को अनलिमिटेड रिव्यू मिलेंगे और यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग से अलग होगा।
विज्ञापन
विंबलडन
- फोटो : Wimbledon.com
विस्तार
दुनिया के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन में इस साल से पहली बार वीडियो रिव्यू तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह घोषणा आयोजक संस्था ऑल इंग्लैंड क्लब ने शनिवार को की। इस नई तकनीक का उपयोग सेंटर कोर्ट और नंबर-1 कोर्ट सहित कुल छह कोर्ट पर किया जाएगा। इसके अलावा नंबर-2 कोर्ट, नंबर-3 कोर्ट, कोर्ट 12 और कोर्ट 18 पर भी सिंगल्स मैचों के दौरान वीडियो रिव्यू उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
रिव्यू की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं
खिलाड़ियों को चेयर अंपायर के कुछ खास फैसलों जैसे डबल बाउंस को चुनौती देने के लिए वीडियो रिव्यू लेने की अनुमति होगी। खास बात यह है कि खिलाड़ियों के लिए रिव्यू की संख्या पर कोई सीमा नहीं रखी गई है। ग्रैंड स्लैम स्तर पर वीडियो रिव्यू की शुरुआत यूएस ओपन 2023 में हुई थी, जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी यह तकनीक पहले से इस्तेमाल हो रही है।

29 जून से शुरू होगा विंबलडन
यह वीडियो रिव्यू सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग से अलग है, जिसका इस्तेमाल गेंद के अंदर या बाहर होने का फैसला करने के लिए किया जाता है। पिछले साल विंबलडन में लाइन जजों की जगह इलेक्ट्रॉनिक लाइन कॉलिंग लागू की गई थी, हालांकि शुरुआत में इसमें कुछ दिक्कतें भी सामने आई थीं। इस साल का विंबलडन टूर्नामेंट 29 जून से शुरू होगा।