फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Who is Koneru Humpy Becomes World Rapid Chess champion for second time Know Profile

Koneru Humpy: कौन हैं कोनेरू हम्पी? दूसरी बार जीता विश्व रैपिड शतरंज का खिताब, पिता के सपने को हकीकत में बदला

Sun, 29 Dec 2024 04:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Dec 2024 04:22 PM IST
सार

कोनेरू का जन्म 31 मार्च 1987 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। उनके पिता अशोक कोनेरू भी शतरंज खिलाड़ी हैं। वह चाहते थे कि उनकी बेटी भी शतरंज खेले और विजेता बनें। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी हम्पी रखा, जिसका अर्थ होता विजयी होता है। अब हम्पी ने विश्व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर पिता का सपना पूरा कर दिया।

विज्ञापन
Who is Koneru Humpy Becomes World Rapid Chess champion for second time Know Profile
कोनेरू हम्पी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर खिताब अपने नाम किया। हम्पी ने इससे पहले 2019 में यह प्रतियोगिता जीती थी। भारत की यह नंबर एक महिला शतरंज खिलाड़ी चीन की जू वेनजुन के बाद एक से ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी बनीं। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

Who is Koneru Humpy Becomes World Rapid Chess champion for second time Know Profile
कोनेरू हम्पी - फोटो : Twitter
पिता के सपने को हकीकत में बदला
कोनेरू का जन्म 31 मार्च 1987 में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। उनके पिता अशोक कोनेरू भी शतरंज खिलाड़ी हैं। वह चाहते थे कि उनकी बेटी भी शतरंज खेले और विजेता बनें। यही वजह है कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी हम्पी रखा, जिसका अर्थ होता विजयी होता है। अब हम्पी ने विश्व रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर पिता का सपना पूरा कर दिया। वर्तमान में हम्पी ओएनजीसी में चीफ मैनेजर हैं और उनके पति अवनेश सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Koneru Humpy Becomes World Rapid Chess champion for second time Know Profile
कोनेरू हम्पी - फोटो : Twitter
छोटी उम्र में जीते स्वर्ण
हम्पी को विश्व विजेता बनाने में उनके पिता अशोक कोनेरू का अहम योगदान रहा। बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और हम्पी को शतरंज के गुर सिखाने लगे थे। छह वर्ष की उम्र से ही हम्पी ने खेल में रुचि लेना शुरु कर दिया था। पिता की मेहनत और अपने हुनर की बदौलत हम्पी ने सिर्फ नौ वर्ष की उम्र में शतरंज में तीन राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण मेडल अपने नाम कर लिए थे।
विज्ञापन

Who is Koneru Humpy Becomes World Rapid Chess champion for second time Know Profile
कोनेरू हम्पी - फोटो : Twitter
खिताब जीतने पर जताई खुशी
हम्पी ने दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद कहा, मैं बहुत उत्साहित हूं और मुझे बहुत खुशी है। वास्तव में मुझे उम्मीद थी कि यह बहुत कठिन दिन होगा, किसी तरह के टाई- ब्रेक की तरह। लेकिन जब मैंने खेल खत्म किया तो मुझे तभी पता चला जब मध्यस्थ ने मुझे बताया और यह मेरे लिए एक तनावपूर्ण क्षण था। इसलिए यह काफी अप्रत्याशित है क्योंकि पूरे साल मैं काफी संघर्ष करती रही हूं और मेरे टूर्नामेंट बहुत खराब रहे हैं, जहां मैं अंतिम स्थान पर रही हूं। इसलिए यह मेरे लिए आश्चर्य की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed