फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   WFI's emergency general council meeting in Ayodhya called off

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ की जनरल काउंसिल मीटिंग रद्द, चार सप्ताह तक नहीं होगी बैठक

Sun, 22 Jan 2023 11:46 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 Jan 2023 11:46 AM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर पहलवानों ने मनमाने तरीके से संघ चलाने और महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद खेल मंत्रालय ने बृजभूषण को जांच होने तक कुश्ती संघ से दूर रहने को कहा है और संघ के सभी कार्यक्रम रोक दिए गए हैं।

विज्ञापन
WFI's emergency general council meeting in Ayodhya called off
पहलवान विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ की रविवार को होने वाली आपात महापरिषद की बैठक रद्द कर दी गई है। यह बैठक अयोध्या में होने वाली थी, जिसमें कुश्ती संघ पर लगे आरोपों सहित कई मामलों पर चर्चा होनी थी। कुश्ती संघ ने अगले चार सप्ताह के लिए मीटिंग रद्द कर दी है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर पहलवानों ने मनमाने तरीके से संघ चलाने और महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में तीन दिन तक प्रदर्शन किया। इसके बाद खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह को कुश्ती संघ के कामकाज से दूर रहने के निर्देश दिए हैं। उनके ऊपर लगे आरोपों की जांच पूरी होने तक वह कुश्ती संघ के कामकाज से दूर रहेंगे। हालांकि, उन्हें उनके पद से हटाया नहीं गया है। जांच में निर्दोष पाए जाने पर वह अपने पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों के बाद कुश्ती संघ की सभी गतिविधियों को रद्द करने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने डब्ल्यूएफआई को "तत्काल प्रभाव से चल रही सभी गतिविधियों" को निलंबित करने का निर्देश दिया है, जिसमें यूपी के गोंडा में होने वाला रैंकिंग टूर्नामेंट भी शामिल है, जो महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ है।
विज्ञापन


शरण पर देश के कुछ शीर्ष पहलवानों ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने शनिवार को डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर को भी निलंबित कर दिया था, जो पहलवानों के आरोपों पर बयानबाजी कर रहे थे। तोमर ने बृजभूषण सिंह के समर्थन में बयान दिया था। इसके बाद तोमर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया गया, ताकि डब्ल्यूएफआई का कामकाज उचित तरीके से हो और बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके। 

शरण के बेटे प्रतीक ने शुक्रवार को कहा था कि खेल संस्था की बैठक के बाद उनके पिता उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बयान जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed