फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Weightlifting: Mirabai Chanu adopted a new weight category, Will now qualify for Commonwealth Games in 55 kg

Weightlifting: मीराबाई चानू ने अपनाया नया भार वर्ग, अब 55 किलो में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए करेंगी क्वालिफाई

Sun, 23 Jan 2022 11:49 PM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Jan 2022 11:49 PM IST
सार

मीरा 55 किलो में बर्मिंघम का टिकट हासिल करने के लिए अगले माह 25 से 27 फरवरी को सिंगापुर में होने वाली राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफाइंग इवेंट 'सिंगापुर इंटरनेशनल' में खेलने जा रही हैं।

विज्ञापन
Weightlifting: Mirabai Chanu adopted a new weight category, Will now qualify for Commonwealth Games in 55 kg
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में देश की झोली में एक और स्वर्ण पदक डालने के लिए वेटलिफ्टर मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक दिलाने वाले भार वर्ग 49 किलो को त्यागने जा रही हैं। मीराबाई इस साल अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में नए भार वर्ग 55 किलो में स्वर्ण जीतने की तैयारियों में जुट गई हैं। 
विज्ञापन


मीरा 55 किलो में बर्मिंघम का टिकट हासिल करने के लिए अगले माह 25 से 27 फरवरी को सिंगापुर में होने वाली राष्ट्रमंडल खेलों की क्वालिफाइंग इवेंट 'सिंगापुर इंटरनेशनल' में खेलने जा रही हैं।
विज्ञापन

 
झिली के स्वर्ण को मीरा के लिए बनी नई रणनीति
मीराबाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सारी सुर्खियां 48 और 49 किलो वर्ग में बटोरी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, रजत, विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण और ओलंपिक रजत उन्होंने इन्हीं भार वर्गों में जीते हैं। खास बात यह है कि वह ओलंपिक में रजत जीतने के कारण वह 49 किलो में राष्ट्रमंडल खेलों का टिकट भी हासिल कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, भारोत्तलन संघ के अध्यक्ष सहदेव यादव और चीफ कोच विजय शर्मा बर्मिंघम में देश को अतिरिक्त स्वर्ण दिलाने के लिए मीराबाई के लिए अलग से रणनीति बना डाली। 49 किलो में झिली डालबेहरा 170 से अधिक वजन उठाने की कूवत रखती हैं। झिल्ली अगर 49 किलो में खेलती हैं तो इस प्रदर्शन पर उनका स्वर्ण आ सकता है। 

मीरा का भार बदल एक के बजाय तीन स्वर्ण पर निशाना
टीम मैनेजमेंट को लगता है अगर मीरा 55 किलो में खेलेंगी तो वहां भी वह आसानी से स्वर्ण जीतेंगे। ऐसे में मीरा को 49 किलो में उतार एक स्वर्ण का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रख राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम क्वालिफाइंग इवेंट सिंगापुर इंटरनेशनल में झिलr को 49 और मीरा को 55 किलो में उतारा जा रहा है। 

यहां दोनों को इन भार वर्गों में अच्छा प्रदर्शन कर बर्मिंघम के लिए क्वालिफाई करना होगा। सहदेव के अनुसार मीरा का भार बदलने से एक के बदले तीन स्वर्ण पदक पर बात बन सकती है। 55 किलो में हाल ही में विश्व चैंपियनशिप में स्नैच का कांस्य जीतने वाली बिंदिया रानी खेलती हैं। 


उन्हें अब 59 किलो में उतार सिंगापुर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई करने भेजा जा रहा है। यह प्रयोग सफल रहा तो राष्ट्रमंडल खेलों में देश को बड़ा फायदा होगा। मीरा के लिए एशियाई खेलों की अलग रणनीति बनेगी। सिंगापुर इंटरनेशनल के लिए सात पुरुष और नौ महिला लिफ्टर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed