फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Vladimir Putin angry about arresting of fifa's officers

अमेरिका पर भड़के पुतिन, लगाया फीफा की मेजबानी छीनने का आरोप

Thu, 28 May 2015 07:48 PM IST
Updated Thu, 28 May 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Vladimir Putin angry about arresting of fifa's officers

रिश्वत के आरोप में सात फीफा अधिकारियों की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ने लगा है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने अमेरिका पर फीफा के मामलों में दखल देने का आरोप लगाया और संकेत दिए कि यह उनके देश से फुटबॉल विश्व कप मेजबानी छीनने के प्रयास हो सकते हैं।

विज्ञापन


पुतिन ने टेलीविजन पर प्रसारित संदेश में कहा कि यह उन्हें अजीब लगा कि अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर ऐसे अपराध के लिए जांच शुरू की गई है जिसमें उसका कोई नागरिक शामिल नहीं था और यह अमेरिका में नहीं हुआ था।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अमेरिका में कुल 14 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इनमें से कम से कम 2 अमेरिकी नागरिक हैं। इनमें से सात को बुधवार को ज्यूरिख में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुतिन ने लगाया 2018 की मेजबानी छीनने का आरोप

Vladimir Putin angry about arresting of fifa's officers

एक अन्य जांच में स्विस अभियोजकों ने 2018 विश्व कप की मेजबानी रूस और 2022 के विश्व कप की मेजबानी कतर को सौंपने की जांच भी शुरू कर दी है। पुतिन ने कहा कि यहां तक कि यदि किसी ने कुछ गलत किया है तो रूस का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने इस मामले को जुलियन असांजे और एडवर्ड स्नोडेन के उत्पीड़न के मामले से जोड़ा। पुतिन ने कहा कि हमारे अमेरिकी समकक्ष दुर्भाग्य से अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए वही तरीका अपना रहे हैं और अवैध तरीके से लोगों को सजा दे रहे हैं।

पुतिन ने आगे कहा, "मैं इसका खंडन नहीं करता कि यह फीफा से जुड़ा मामला है।" उन्होंने कहा कि मुझे इसमें संदेह नहीं कि यह ब्लाटर के फिर से फीफा अध्यक्ष बनने के प्रयासों को खत्म करने का एक और प्रयास है। हम रूस में 2018 के विश्व कप के आयोजन को लेकर उन पर पड़े दबाव से वाकिफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed