फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   vikas claims first position in discus throw

वर्ल्ड चैलेंज एथलेटिक्स मीट में चक्का फेंक में चमके विकास

Sun, 05 May 2013 10:20 PM IST
किंग्सटन/एजेंसी
किंग्सटन/एजेंसी Updated Sun, 05 May 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
vikas claims first position in discus throw

भारतीय ओलंपियन विकास गौडा ने वर्ल्ड चैलेंज एथलेटिक्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को 61.38 मीटर चक्का फेंककर पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


मैसूर में जन्मे और अमेरिका में रहने वाले विकास हालांकि अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के आसपास भी नहीं पहुंच पाए फिर भी वह पहला स्थान पाने में सफल रहे। मेजबान जमैका के जेसन मोर्गन 60.96 मीटर चक्का फेंककर दूसरे और उनके हमवतन फेडरिक डेकरेस 59.30 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


विकास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66.28 मीटर है। यह एक राष्ट्रीय रिकार्ड भी है, जो उन्होंने अप्रैल 2012 में कायम किया था। उन्होंने लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फाइनल में पहुंचे थे। वह फाइनल में 64.79 मीटर चक्का फेंककर आठवें स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अमेरिका के टाइसन गे ने 9.86 सेकंड का समय निकालते हुए 100 मीटर फर्राटा में पहला स्थान हासिल किया। मेजबान जमैका के नेस्टा कार्टर 10.03 सेकेंड का समय लेकर दूसरे और अमेरिका के डारविस पैटन 10.07 सेकंड से तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में जमैका की वेरोनिका कैंपबेल ब्राउन ने 11.01 सेकंड का समय निकालकर रेस जीती जबकि त्रिनिदाद एवं टोबेगो की कैली एन बापटिस्टे को दूसरा और कैरी रसेल को तीसरा स्थान मिला।


जमैका ने पुरुषों की 200 मीटर और लंबी कूद तथा महिलाओं की 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और तिहरी कूद में पहला स्थान हासिल किया जबकि अमेरिका ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़ और गोला फेंक तथा महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़ तथा चक्का फेंक में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पुरुषों की 400 मीटर डोमिनिकन गणराज्य के लुगुलिन सांतोस ने और 1500 मीटर दौड़ कनाडा के टेलर मिलने ने तथा महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ इथियोपिया की गुडेटो फेयने ने जीती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed