नाडा ने लिया विजेंदर सिंह का ब्लड सैंपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग्स लेने के आरोपों में घिरे ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह का आखिरकार नाडा ने सैंपल ले लिया। खेल मंत्रालय के निर्देश के बाद बुधवार को गुपचुप तरीके से राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने विजेंदर के ब्लड सैंपल के अलावा पसीने और मूत्र का भी सैंपल लिया।
अमूमन खिलाड़ियों के मूत्र सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन नाडा ने विजेंदर के खून व पसीने का भी सैंपल लिया है। सिर्फ यही नहीं एनआईएस पटियाला में चल रहे कैंप में शामिल चार शीर्ष मुक्केबाजों को भी दिल्ली बुलाकर उनके भी यूरिन व ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
इन सैंपलों की टेस्टिंग एनडीटीएल में कराई जाएगी। हालांकि इन सैंपलों को आउट ऑफ कंपीटिशन ही बताया गया है। इस लिहाज से इन सैंपलों से हेरोइन टेस्ट नहीं हो सकेगा। मगर सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय विजेंदर के मामले की सच्चाई जानने के लिए इन सैंपलों से हेरोइन टेस्ट भी करा सकता है। अगर इन सैंपलों में हेरोइन की पुष्टि होती है, तो मंत्रालय अपने स्तर पर विजेंदर के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है।
नाडा का इससे कोई लेना-देना नहीं होगा, लेकिन आधिकारिक रूप से सैंपलों की टेस्टिंग के दौरान वाडा के नियमों के तहत ही प्रक्रिया निभाई जाएगी। विजेंदर का रिकार्ड इस तरह की टेस्टिंग में अब तक पाक-साफ रहा है। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है कि विजेंदर ने सैंपल खुद नाडा के दफ्तर में आकर दिया है या फिर उनके आवास पर यह सैंपलिंग की गई है।