{"_id":"bbc595c6-0741-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"vallejo-stopped-to-anand-on-draw","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंद को वालेजो ने ड्रा पर रोका ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
आनंद को वालेजो ने ड्रा पर रोका
साओ पाउलो/एजेंसी
Updated Wed, 26 Sep 2012 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवें शतरंज मास्टर्स फाइनल के पहले दौर में भारत के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथ आनंद ने स्पेन के फ्रांसिस्को वालेजो के साथ ड्रा खेला। शुरुआत में मुकाबला काफी रोचक था लेकिन आखिर में यह ड्रा पर छूटा। सफेद मोहरों के से खेल रहे आनंद की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन बाद में दोनों तरफ मुकाबला कांटे का हो गया। फिलहाल आनंद और वालेजो दोनों एक-एक अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इनके अलावा आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन और इटली के फेबिआनो तीन - तीन अंक लेकर पहले स्थान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन