फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   UTT 4: Puneri Paltan won its first match of the season by defeating Goa, Archana beats suthasini

UTT 4: गोवा को हराकर पुनेरी पलटन ने हासिल की सीजन की पहली जीत, अर्चना ने किया कमाल

Tue, 18 Jul 2023 10:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 10:04 AM IST
सार

पुनेरी पलटन ने अर्चना कामथ के शानदार प्रदर्शन के दम पर गोवा चैलेंजर्स को 8-7 से हराया। वर्ल्ड नंबर 159 अर्चना कामथ ने एक रोमांचक मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 39 सुथासिनी सॉवेटाबट को हराकर अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई।

विज्ञापन
UTT 4: Puneri Paltan won its first match of the season by defeating Goa, Archana beats suthasini
अर्चना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन में पुनेरी पलटन ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। सोमवार को पुनेरी पलटन ने अर्चना कामथ के शानदार प्रदर्शन के दम पर गोवा चैलेंजर्स को 8-7 से हराया। वर्ल्ड नंबर 159 अर्चना कामथ ने एक रोमांचक मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 39 सुथासिनी सॉवेटाबट को हराकर अपनी टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई। कर्नाटक की इस पैडलर ने सुथासिनी के खिलाफ सटीक फोरहैंड खेलकर शुरुआती बढ़त ले ली। अर्चना ने लय नहीं खोई और पहला गेम 11-6 से अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने अपना ए गेम टेबल पर लाने का काम किया और दूसरा गेम 11-8 से जीतकर पुनेरी पलटन टेबल टेनिस के लिए बराबरी हासिल कर ली। वह तीसरा गेम बेशक 6-11 से हार गईं, लेकिन एक भारी उलटफेर करते हुए अपनी फ्रेंचाइजी के लिए जीत पक्की कर ली।
विज्ञापन

  
गोवा चैलेंजर्स के हरमीत ने मुकाबले के पहले मैच में मानुष का सामना किया और अपनी फ्रेंचाइजी के लिए तीन मूल्यवान टीम प्वाइंट अर्जित किए। गुजरात के दोनों पैडलर्स के बीच मुकाबले की शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। 10-10 की बराबरी के बाद गोल्डन प्वाइंट के जरिए पहला गेम 11-10 से हरमीत के पक्ष में गया। दुनिया के 65वें नंबर के खिलाड़ी ने मानुष से शुरुआत में पिछड़ने के बावजूद दूसरे गेम में अपना हौसला बरकरार रखा। हरमीत ने 11-9 से गेम जीतने से पहले तीन अंकों के अंतर को आसानी से कम कर लिया। तीसरे गेम का निर्णय भी गोल्डन प्वाइंट के माध्यम से किया गया, जहां गोवा चैलेंजर्स के पैडलर ने अपने तेज मोमेंट्स का अच्छा उपयोग किया और जीत दर्ज करके अपने फ्रेंचाइजी को बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

 
मुकाबले के दूसरे मैच में रीथ टेनिसन ने हाना माटेलोवा को 2-1 से हराकर गोवा चैलेंजर्स की बढ़त 5-1 कर दी। चेक गणराज्य की पैडलर पहले गेम में पूरी तरह से हावी रही और उन्होंने रीथ को 11-3 से हराया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने वापसी की और गोल्डन पॉइंट के जरिए दूसरा गेम अपने नाम कर लिया। तीसरे गेम में रीथ ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11-3 से जीत दर्ज कर अपनी फ्रेंचाइजी को अहम अंक दिलाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मानुष और हाना ने टाई के तीसरे मैच में हरमीत और सुथासिनी सॉवेटाबुट को 3-0 से हराकर पुनेरी पलटन को मुकाबले में वापस ला दिया और स्कोर अंतर को 5-4 कर दिया। मानुष और हाना की जोड़ी मैच पर पूरी तरह से हावी दिखी और उन्होंने पहला गेम गोल्डन पॉइंट के जरिए अपने नाम किया। इसके बाद दोनो ने दूसरा गेम भी 11-3 से जीत लिया। तीसरा गेम भी मानुष और हाना के पक्ष में 11-7 से गया और उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी को फिर से बराबरी पर ला दिया।

 
दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी उमर अस्सर सकारात्मक इरादे के साथ अल्वारो रोबल्स के खिलाफ चौथे मैच में उतरे। उन्होंने इसे 2-1 से जीतकर मुकाबला 6-6 पर ला दिया। मिस्र का पैडलर गोल्डन प्वाइंट के कारण पहला गेम हार गया। हालांकि, उन्होंने धमाकेदार वापसी की और सटीक शॉट खेले और रोबल्स को लंबी रैलियों में हराकर दूसरा गेम 11-5 से अपने नाम किया और फिर तीसरा गेम 11-9 से जीत कर अपनी टीम की जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed