फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kenya's Charles Matata shattered the course record to win Delhi Half Marathon men's race know all results

दिल्ली हाफ मैराथन: मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड के साथ जीता पुरुषों का खिताब, महिला वर्ग में कौन बना चैंपियन?

Sun, 18 Oct 2026 08:34 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 Oct 2026 08:34 AM IST
सार

दिल्ली हाफ मैराथन का रविवार को आयोजन हुआ। इसमें केन्या के चार्ल्स मटाटा ने शानदार प्रदर्शन किया और पुरुष वर्ग में नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए खिताब जीता। वहीं, महिलाओं में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु विजेता बनीं।

विज्ञापन
Kenya's Charles Matata shattered the course record to win Delhi Half Marathon men's race know all results
दिल्ली हाफ मैराथन - फोटो : ANI Video Screengrab

विस्तार

केन्या के चार्ल्स मटाटा ने रविवार को दिल्ली हाफ मैराथन में रविवार को नया कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए पुरुष एलीट वर्ग का खिताब अपने नाम किया। वहीं, इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने महिला एलीट वर्ग में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मटाटा ने 58 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी कर वर्ष 2020 में इथियोपिया के अमेदेवोर्क वालेलेग्न के बनाए 58 मिनट 53 सेकेंड के रिकॉर्ड को एक सेकेंड से पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

रिकॉर्ड तोड़ने पर मिली अतिरिक्त राशि
इस उपलब्धि के लिए उन्हें विजेता की 27,000 डॉलर (करीब 25.64 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि के अलावा रिकॉर्ड तोड़ने पर 12,000 डॉलर (करीब 11.40 लाख रुपये) अतिरिक्त मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मटाटा के जुड़वां भाई एलेक्स मटाटा ने वर्ष 2025 में 59 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ यह खिताब जीता था। पुरुष एलीट वर्ग में केन्या के धावकों का दबदबा रहा। सैमवेल न्यामाई मेलू ने 59 मिनट 24 सेकेंड के समय के साथ दूसरा, जबकि स्टेनली वाइथाका म्बुरू ने 59 मिनट 33 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलेमु ने महिला वर्ग का जीता खिताब 
महिला एलीट वर्ग में इथियोपिया की वुडिनेश अलेमु ने एक घंटा छह मिनट 35 सेकेंड में दौड़ पूरी कर खिताब जीता। केन्या की सेलाह बुसिनेई एक घंटा सात मिनट एक सेकेंड के समय के साथ दूसरे और सिंथिया चेलंगाट चेपक्वोनी एक घंटा सात मिनट 32 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। शैलेश कुशवाहा ने भारतीय पुरुष एलीट वर्ग में एक घंटा पांच मिनट पांच सेकेंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। गौरव माथुर एक घंटा पांच मिनट 11 सेकेंड के साथ दूसरे और हेमंत कुमार एक घंटा पांच मिनट 37 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय महिला एलीट वर्ग में अंकिता ध्यानी ने एक घंटा 12 मिनट 46 सेकेंड में दौड़ पूरी कर शीर्ष स्थान हासिल किया। सोनिया एक घंटा 14 मिनट 56 सेकेंड के साथ दूसरे और भागीरथी एक घंटा 15 मिनट 51 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में कुल 2,75,732 डॉलर की पुरस्कार राशि रखी गई थी। पुरुष और महिला एलीट वर्ग के विजेताओं को 27,000-27,000 डॉलर दिए गए। भारतीय एलीट पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को क्रमशः 3.50 लाख, 2.50 लाख और 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed