Tennis: ब्रिसबेन में डोमिनिक थिएम के मैच के दौरान हंगामा, टेनिस कोर्ट पर निकला जहरीला सांप, देखें वीडियो
यह सांप 50 सेंटीमीटर लंबा था और ऑस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। उसे जल्द ही वहां से हटा लिया गया जिसके बाद ही खेल शुरू हो पाया
विस्तार
थिएम पहले दौर के क्वालिफाइंग मैच के दौरान 20 साल के ऑस्ट्रेलियाई जेम्स मैककाबे से एक सेट से पिछड़ रहे थे तभी दर्शकों ने कोर्ट के करीब एक सांप को देखा। सुरक्षाकर्मी तेजी से कोर्ट के पास पहुंचे और अंपायर को खेल रोकना पड़ा क्योंकि सांप कोर्ट पर रेंग रहा था जिससे खिलाड़ी और दर्शक भयभीत थे।
काफी खतरनाक स्थिति थी: थिएम
थिएम ने कहा, ''मुझे जानवर पसंद हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जहरीला सांप था और यह 'बॉल किड्स' के करीब था इसलिए यह काफी खतरनाक स्थिति थी। ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ और मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।''
Un serpent brun d’environ 50 cm a interrompu le premier tour des qualifications entre Dominic Thiem et James McCabe pendant 40 minutes à Brisbane. 🐍🇦🇺
Il est le serpent le plus 𝗠𝗢𝗥𝗧𝗘𝗟 en Australie et a dû être attrapé par un professionnel. 😳pic.twitter.com/7JIhyzC0ba— Univers Tennis 🎾 (@UniversTennis) December 30, 2023
50 सेंटीमीटर लंबा था सांप
यह सांप 50 सेंटीमीटर लंबा था और ऑस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। उसे जल्द ही वहां से हटा लिया गया जिसके बाद ही खेल शुरू हो पाया। फिर थिएम ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर दूसरा सेट टाईब्रेक में जीतकर बराबरी हासिल की। इसके बाद 30 साल के इस खिलाड़ी ने 2-6, 7-6 (4), 6-4 से जीत हासिल की। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रविवार को अंतिम क्वालिफाइंग दौर में इटली के गुईलियो जेपिएरी या ओमर जासिका के बीच मुकाबले के विजेता से भिड़ेगा।