एशियन गेम्स में बड़ी चूक: दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के सामने बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, मचा बवाल; VIDEO
एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब गलती सामने आई। पुरुष हॉकी में दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के मैच से पहले आयोजकों ने गलती से उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजा दिया। दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी हैरान रह गए। बाद में आयोजकों ने गलती सुधारकर दक्षिण कोरिया का राष्ट्रगान बजाया। दक्षिण कोरिया ने मैच 5-0 से जीता।
विस्तार
इस गलती के बाद मैच में भी देरी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही रेफरी ने खिलाड़ियों को हाथ मिलाने और मैच के लिए तैयार होने का निर्देश दे दिया था। दक्षिण कोरिया की कोरियन स्पोर्ट्स एंड ओलंपिक कमेटी ने इस मामले में आयोजन समिति के सामने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। समिति ने आयोजकों से आधिकारिक माफी मांगने और ऐसी गलती दोबारा नहीं होने की मांग की।
Aichi-Nagoya Asian Games. The North Korean anthem is mistakenly played for the South Korean team. pic.twitter.com/SycDoRWlF1
— 由仁アリン Arin Yuni 🇸🇬 Singapore meetup (9/26) (@Arin_Yumi) September 18, 2026
Organizers at the 2026 Aichi-Nagoya Asian Games played North Korea’s anthem by mistake instead of South Korea’s before a men’s field hockey match against Bangladesh
— Visegrád 24 (@visegrad24) September 18, 2026
🇰🇷🇰🇵 pic.twitter.com/0wOe0kAFCE
National Anthems of North Korea and South Korea Mixed Up at Field Hockey Match
— Kordon (@Kordoneuropa) September 18, 2026
According to Kyodo, the incident occurred before the match between the national teams of South Korea and Bangladesh. pic.twitter.com/FIRaemtGxt
दक्षिण कोरिया के मुख्य कोच मिन ताए-सियोक ने भी इस घटना पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में ऐसा कुछ हुआ।' हालांकि, मैदान पर दक्षिण कोरियाई टीम ने इस घटना का असर अपने खेल पर नहीं पड़ने दिया। उसने बांग्लादेश को 5-0 से हराकर पूल ए में अपने अभियान की शुरुआत की। सिम जे-वॉन, ली गैंग-सान, ओ से-योंग, बे सूंग-मिन और यांग जी-हुन ने एक-एक गोल किया।
दक्षिण कोरिया की महिला टीम भी जीती
दक्षिण कोरिया के पुरुषों के साथ उसकी महिला टीम ने भी दिन का अपना पहला मुकाबला जीता। पूल ए के मैच में दक्षिण कोरिया ने चीनी ताइपे को 3-1 से हराया। पुरुष हॉकी के पूल ए में दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के अलावा गत चैंपियन भारत, मेजबान और 2023 के रजत पदक विजेता जापान, श्रीलंका और इंडोनेशिया शामिल हैं।