{"_id":"6aae016c76d8f0e37a0cbf61","slug":"asian-games-2026-310-debutants-lead-india-s-challenge-17-athletes-and-five-teams-chase-gold-again-2026-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स 2026: 310 नए चेहरे देंगे चुनौती, 17 खिलाड़ी और पांच टीमें फिर स्वर्ण पर साधेंगी निशाना","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
एशियन गेम्स 2026: 310 नए चेहरे देंगे चुनौती, 17 खिलाड़ी और पांच टीमें फिर स्वर्ण पर साधेंगी निशाना
सार
एशियन गेम्स 2026 में भारत के 501 खिलाड़ियों में 310 पहली बार एशियाड में उतरेंगे। युवा चेहरों के बीच 17 खिलाड़ी और पांच टीमें पिछले खेलों में अपने स्वर्णिम प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। तजिंदरपाल सिंह तूर तीसरे लगातार स्वर्ण, जबकि ज्योति सुरेखा वेन्नम फिर पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत तैयार
- फोटो : ANI/PTI
विस्तार
एशियन गेम्स में इस बार भारतीय चुनौती नए और युवा चेहरों पर है। भारतीय दल में 310 ऐसे नए खिलाड़ी हैं जो पहली बार एशियाई खेलों में भाग लेने जा रहे हैं, लेकिन निगाहें पुराने चेहरों पर रहेंगी। भारतीय दल में 17 खिलाड़ी और पांच टीमें ऐसी हैं जो एशियाई खेलों में अपने पिछले स्वर्णिम प्रदर्शन की छाप जापान में फिर से छोड़ने के लिए उतर रहे हैं। 501 भारतीय खिलाड़ी जापान में उतरेंगे। 36 खेलों के 259 इवेंट में भारत करेगा शिरकत। 356 पदकों की इवेंट में भारत पेश करेगा चुनौती। 310 खिलाड़ी पहली बार एशियाड में 36 खेलों में उतरेंगे।
मनु भाकर के साथ भारतीय दल के ध्वजवाहक बने शॉटपुटर तजिंदर पाल सिंह तूर लगातार तीसरे एशियाड स्वर्ण के लिए जोर लगाएंगे। वहीं, पिछले एशियाड की तीन स्वर्ण विजेता कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा स्वर्णिम प्रदर्शन दोहराने व लगातार चौथे एशियाड में पदक जीतने उतरेंगी। 2014 और 2018 के एशियाड में चार गुणा 400 मीटर रिले और 400 मीटर में स्वर्ण जीत चुकीं एथलीट एमआर पूवम्मा से इस बार भी रिले में देश के लिए स्वर्णिम पदक की आशा है।
एथलेटिक्स-शूटिंग से उम्मीद
भारत ने पिछले एशियाड में 28 स्वर्ण समेत कुल 106 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था। इस प्रदर्शन में शूटिंग और एथलेटिक्स ने अहम भूमिका निभाई थी।
एथलेटिक्स में छह स्वर्ण समेत 29 पदक और शूटिंग में सात स्वर्ण समेत 22 पदक मिले थे। इस बार भी भारतीय दल की 100 से अधिक पदक जीतने की कोशिश है, जिसमें इन दोनों खेलों का अहम योगदान रहेगा।
विज्ञापन
तूर पर तीसरे स्वर्ण का मौका
घुड़सवार हृदय छेड़ा, स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने हांगझोउ एशियाड में टीम स्वर्ण जीते। हृदय इस बार ड्रेसाज व अभय स्क्वैश की टीम व निजी स्पर्धा में भाग लेंगे। तूर 2018 और 2023 में स्वर्ण जीत चुके हैं। सत्र में 21.03 मीचर गोला फेंक चुके तूर यह प्रदर्शन दोहराते हैं तो तीसरा स्वर्ण जीत सकते हैं। पिछली बार 5000 मीटर का स्वर्ण व 3000 मीटर स्टीपलचेज का रजत जीतने वालीं पारुल इस बार इनके अलावा 1500 मीटर में भी उतरेंगी।
ऐश्वर्य, ईशा पर बड़ा जिम्मा
2023 में दो स्वर्ण समेत चार पदक जीतने वाले शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 50 मीटर श्री पोजीशन में, जबकि एक स्वर्ण व तीन रजत जीतने वाली ईशा सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल में शिरकत करेंगी। टेनिस में पिछली बार मिश्रित युगल में स्वर्ण जीतने वालीं रुतुजा भोंसले, अंकिता रैना के साथ युगल में उतरेंगी। पुरुष व महिला क्रिकेट टीम, पुरुष व महिला कबड्डी टीम व पुरुष हॉकी टीम इस बार भी स्वर्ण की दावेदार हैं।