Live
Asian Games Opening Ceremony 2026: एशियन गेम्स का शानदार आगाज, मनु और पवन ने की भारतीय दल की अगुआई
{"_id":"6aae439d82fa03e01d0f6837","slug":"asian-games-aychi-2026-live-updates-opening-ceremony-india-medals-tally-manu-bhaker-tajinderpal-singh-toor-2026-09-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games Opening Ceremony 2026: एशियन गेम्स का शानदार आगाज, मनु और पवन ने की भारतीय दल की अगुआई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Sat, 19 Sep 2026 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Sep 2026 03:55 PM IST
खास बातें
Asian Games Opening Ceremony 2026 Highlights: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज से आइची नागोया एशियन गेम्स की शुरुआत हो चुकी है। भारत इस साल हांगझोउ में 2023 में एशियन गेम्स के मेडल्स रिकॉर्ड को तोड़ने उतरा है। तब भारत ने 28 स्वर्ण समेत 107 पदक जीते थे। नीरज चोपड़ा इस साल एशियाड का हिस्सा नहीं होंगे। एशियाड 2026 का आधिकारिक आगाज हो चुका है।
विज्ञापन
मनु और पवन भारत के ध्वजवाहक रहे
- फोटो : twitter
लाइव अपडेट
04:38 PM, 19-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: एशियन गेम्स 2026 में भारत पर एक नजर
- 501 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- 36 खेलों में भारत के खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
- भारतीय दल में 260 से ज्यादा पुरुष और 230 से ज्यादा महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
- भारत के दल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
- 55 वर्षीय घुड़सवार श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी हैं।
- भारत के दल में 40 साल का उम्र का अंतर है, जो युवा जोश और अनुभव का शानदार मेल दिखाता है।
- भारत हांगझोउ 2022 के 107 पदकों के रिकॉर्ड प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के साथ उतरेगा।
- सात खेलों में लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का मौका जुड़ा है।
- ये सात खेल हैं, तीरंदाजी, हॉकी, स्क्वैश, टेनिस, सर्फिंग, नौकायन और ट्रायथलॉन।
- एशियन गेम्स में भारत के दल में अनुभवी सितारों के साथ कई युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं।
- आइची-नागोया में भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या बढ़ाने के साथ अपनी नई पीढ़ी को बड़े मंच पर साबित करने की कोशिश करेंगे।
04:33 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: आइची-नागोया में जले एशियन गेम्स के कड़ाह
एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
04:33 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: पूर्व बैडमिंटन स्टार अयाका ताकाहाशी ने थामी एशियन गेम्स की मशाल
एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : Twitter
04:32 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: जापानी कुश्ती स्टार अकारी फुजिनामी ने थामी एशियन गेम्स की मशाल
एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : Twitter
04:31 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: शुभंकर होनोहो पेश, जापानी शब्द ‘लौ’ से जुड़ा है नाम
एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : Twitter
03:49 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: सम्राट नारुहितो ने एशियन गेम्स के आधिकारिक रूप से आगाज का किया एलान
एशियन गेम्स ओपनिंग सेरेमनी
- फोटो : Twitter
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: ओसीए अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने खिलाड़ियों को संबोधित किया
अब ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित कर रहे हैं। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में उनका संबोधन हो रहा है, जहां एशियन गेम्स 2026 का आधिकारिक आगाज हो चुका है। भव्य ओपनिंग सेरेमनी में पूरे एशिया से खिलाड़ी और अधिकारी जुटे हैं। ओसीए अध्यक्ष का संबोधन इसी समारोह का हिस्सा है, जिसके साथ एशियाई खेलों के एक और बड़े आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो रही है।03:47 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: आइची के गवर्नर ओमुरा हिदेआकी ने खिलाड़ियों को किया संबोधित
आइची प्रीफेक्चर के गवर्नर ओमुरा हिदेआकी ने एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान पालोमा मिजुहो स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया। उनका संबोधन जापानी भाषा में हो रहा है। 20वें एशियन गेम्स के लिए आइची और नागोया पूरे एशिया से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत कर रहे हैं और ऐसे मौके पर गवर्नर की मौजूदगी समारोह के महत्व को और बढ़ा रही है।03:46 PM, 19-Sep-2026
Asian Games Opening Ceremony Live: नीरज चोपड़ा ने भारतीय दल को दी शुभकामनाएं
नीरज चोपड़ा इस बार एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन भारतीय दल के लिए उनका समर्थन बरकरार है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा टखने के लिगामेंट में चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि इन खेलों से दूर रहना उनके लिए मुश्किल है और वह बाहर से भारतीय दल का समर्थन करेंगे। 2018 और 2023 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके चोपड़ा ने नागोया पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एथलीटों से अपने लिए खास यादें बनाने और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने की अपील की।
03:34 PM, 19-Sep-2026