फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   up police ignored sonia chanu returned to manipur

यूपी पुलिस की उपेक्षा से मणिपुर लौटीं सोनिया

Wed, 23 Jan 2013 10:13 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Wed, 23 Jan 2013 10:13 PM IST
विज्ञापन
up police ignored sonia chanu returned to manipur

इस गणतंत्र दिवस पर जब राज्यों की पुलिस अपने जांबाज पुलिस कर्मियों को उनकी बहादुरी का इनाम देगी। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी वादाखिलाफी के चलते एक बेशकीमती सिपाही को खो देगी। यूपी पुलिस की सबसे बड़ी खिलाड़ी कॉमनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता और लंदन ओलंपियन वेटलिफ्टर सोनिया चानू अपनी मेहनत का फल नहीं मिलने पर इस राज्य का साथ छोड़ने जा रही हैं।

विज्ञापन


दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में देश को पहला पदक दिलाने पर यूपी पुलिस ने उन्हें प्रोन्नति देने की घोषणा तो कर दी लेकिन अगले तीन सालों तक उसे अपने इस वायदे की याद नहीं आई। सोनिया के गृह राज्य मणिपुर ने मौका देख अपनी इस लिफ्टर डीएसपी का पद देकर वापस अपने घर बुला लिया है।
विज्ञापन


हालांकि सोनिया को मणिपुर पुलिस ने अपाइंटमेंट लेटर भी दे दिया है। लेकिन उन्होंने अब तक ज्वाइनिंग नहीं की है। दरअसल उनका दिल अब तक यूपी के साथ है। सोनिया कहती हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं इस राज्य और यूपी पुलिस की बदौलत हैं। इसी के चलते उन्होंने अब तक ज्वाइनिंग नहीं की है। यूपी पुलिस की ओर से उनके इस्तीफे का भी जवाब नहीं दिया गया। वह अब तक इंतजार कर रही थीं लेकिन अब 26 जनवरी के बाद वह मणिपुर पुलिस के अपाइंटमेंट को स्वीकार ज्वाइनिंग कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया ने 2001 में लखनऊ में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में तैयारियों के दौरान बतौर सब इंस्पेक्टर यूपी पुलिस में प्रवेश किया था। 2005 में उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलताओं को देखते हुए उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया गया। लेकिन जब उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीता तो उन्हें बतौर डीएसपी प्रोन्नत करने की घोषणा की गई।


सोनिया के मुताबिक जब उन्होंने लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया तो उन्हें लगा विभाग अपने वादे को निभाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ओलंपिक के बाद उन्हें लंदन में खेलने के लिए 10 हजार रुपये दे दिए गए। लेकिन ओलंपिक में सातवां स्थान हासिल करने पर उनके गृह राज्य ने उन्हें डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग का प्रस्ताव दिया। जिसे वह अब स्वीकार करने जा रही हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed