फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ugly politics is a result of ioa suspension says bhupathi

भद्दी राजनीति का परिणाम है आईओए का निलंबन: भूपति

Sat, 08 Dec 2012 10:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 08 Dec 2012 10:53 PM IST
विज्ञापन
ugly politics is a result of ioa suspension says bhupathi

टेनिस स्टार महेश भूपति ने कहा कि ओलंपिक चार्टर से भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का निलंबन भारतीय खेलों में गंदी राजनीति का परिणाम है। उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि आईओए के निलंबन के लिए कौन जिम्मेदार है लेकिन मैंने जो पढ़ा है और जो सुना है उसके मुताबिक तो यह खेलों में हो रही गंदी राजनीति का परिणाम है।

विज्ञापन


आईओए और मुक्केबाजी महासंघ को जिस तरह से निलंबित किया गया है वह निराशाजनक है। मुझे नहीं पता कि इससे पहले किस देश के साथ ऐसा हुआ है लेकिन भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं कर पाना काफी दुखद होगा और यह खिलाड़ियों के लिए सजा की तरह है। मैंने हमेशा ही कहा है कि भारतीय खेलों को आगे ले जाने के लिए खिलाड़ियों और उद्योग जगत को मिलकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


ऐसा होने पर भारत में खेलों की संस्कृति में बदलाव आएगा।’ गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक चार्टर के मुताबिक चुनाव नहीं कराने के बाद आईओए को निलंबित कर दिया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबा) ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) के चुनावों में धांधली का हवाला देते हुए शुक्रवार को इसकी मान्यता भी निलंबित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed