फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Trouble: Teams stopped due to lack of certificates while going to international tournament, Sports Authority of India interference

परेशानी: अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने के दौरान प्रमाण पत्र नहीं होने के चलते रोकी गई टीमें, हस्तक्षेप के बाद हुईं रवाना

Thu, 24 Feb 2022 11:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Feb 2022 11:01 PM IST
सार

टीका प्रमाण पत्र को लेकर मुश्किल में फंस रहे खिलाड़ी। साई ने खेल संघों को किया साफ सभी को हर हाल में रखना होगा प्रमाण पत्र।

विज्ञापन
Trouble: Teams stopped due to lack of certificates while going to international tournament, Sports Authority of India interference
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने जा रही भारतीय टीमें टीकाकरण और टीका प्रमाण पत्र को लेकर मुश्किल में फंस रही हैं। बीते तीन से चार दिनों में दो टीमों के खिलाडिय़ों को टीकाकरण और टीका प्रमाण पत्र नहीं होने के चलते न सिर्फ दिक्कतों को सामना करना पड़ा बल्कि कुछ को एयरपोर्ट पर रोका भी गया। 
विज्ञापन


साई के हस्तक्षेप पर ही टीमों की रवानगी तय हो पाई। अंतिम क्षणों में आई मुश्किलों से बचने के लिए साई ने सभी खेल संघों को साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने जाने से पहले खिलाड़ी, कोच, सपोर्ट स्टाफ अपने पास वैध, वर्तमान और बार कोड वाला टीका प्रमाण पत्र जरूर रखें।
विज्ञापन


कुश्ती, वेटलिफ्टिंग टीमें फंसी मुश्किल में
यासिर दोगु टूर्नामेंट के लिए बुधवार को तुर्की रवाना हुई महिला कुश्ती टीम की दो पहलवानों को टीके की सिर्फ एक ही डोज लगी थी, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट पर चढने से रोक दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती संघ और साई के हस्तक्षेप के बाद दोनों को तुर्की जाने दिया गया।  इससे पहले सिंगापुर जा रही वेटलिफ्टिंग टीम के कुछ लिफ्टरों के पास वर्तमान टीका प्रमाण पत्र नहीं होने के चलते उन्हें मुश्किलें उठानी पड़ीं। यहां भी साई के हस्तक्षेप पर टीम सिंगापुर गई। 

लगातार बढ़ रहे मामलों पर साई को लेना पड़ा संज्ञान
साई ने खेल संघों से कहा है कि बाहर जाने वाली टीमों के टीका प्रमाण पत्र को लेकर उसकी ओर से अंतिम क्षणों में हस्तक्षेप के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन्हें रोकना जरूरी है, इस लिए खिलाड़ी अपने पास वैध टीका प्रमाण पत्र रखें। वर्तमान परिस्थितियों में ज्यादातर देशों ने अपने यहां प्रवेश के लिए टीका प्रमाण पत्र अनिवार्य कर रखा है। 


बीते माह अंडर-19 विश्व कप के लिए पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंची भारतीय टीम के सात क्रिकेटरों का टीकाकरण नहीं होने पर पर उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया था। बीसीसीआई के आईसीसी से बात करने के बाद कई घंटे बाद इन क्रिकेटरों को एयरपोर्ट से जाने दिया गया। बाद में इनका बोर्ड ने वहीं टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed