{"_id":"0683977c-921e-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"tiger-woods-went-public-with-lindsey-vonn-to-diminish-paparazzi","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर वुड्स की जिंदगी में आई नई प्रेमिका","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
टाइगर वुड्स की जिंदगी में आई नई प्रेमिका
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Mar 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गोल्फ चैंपियन टाइगर वुड्स इन दिनों अपनी नई प्रेमिका के साथ वक्त गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
वुड्स 2010 में अपनी पत्नी से तलाक के बाद पहली बार अपनी नई प्रेमिका के साथ सामने आए हैं। खुद वुड्स ने इस बात का खुलासा सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर किया है।
टाइगर वुड्स ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अब उनके जीवन में प्यार फिर से लौटा है। इन दिनों वे स्किइंग चैंपियन लिंडसे वॉन को डेट कर रहे हैं।
यही नही वुड्स की प्रेमिका ने भी इस बात का खुलासा उसी अंदाज में किया है। दोनों ने ये खुलासा अपने-अपने फेसबुक पेज पर की और तस्वीर भी पोस्ट की है।
पिछले कई हफ्तों से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
2010 में हुआ तलाक
टाइगर वुड्स का 2010 में पत्नी 'एलिन' से तलाक हो गया था जब ये सामने आया था वुड्स के कई महिलाओं के साथ भी संबंध रहे हैं। टाइगर वुड्स और एलिन का विवाह 2004 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से वुड्स चर्चा में बने ही रहते हैं। करीब तीन साल पहले वुड्स सेक्स स्कैंडल में फंस गए थे और माना जा रहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी से धोखा किया है।
विज्ञापन
वुड्स और उनकी पत्नी के बीच विवाद तब शुरु हुआ था जब 27 नवंबर 2009 को वुड्स की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, इस घटना के बाद उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में तरह-तरह की बातें छपने लगी।
बाद में एक बयान जारी करके वुड्स ने अपने अवैध संबंधों की बात स्वीकार कर ली थी। यही नहीं, वुड्स ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह स्वीकार किया था कि 'मेरे कई अफेयर रहे हैं, मैंने अपनी पत्नी को धोखा दिया है। मैंने बेवफ़ाई की है, मैंने अपनी पत्नी, अपनी मां, अपने बच्चों, मित्रों और परिजनों को पीड़ा पहुंचाई है।