फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ‘The Mountain’ From Game of Thrones Hafthor Bjornsson Breaks World Record With 510kg Deadlift

Strongman 2025 Video: गेम ऑफ थ्रोन्स के 'द माउंटेन' ने रचा इतिहास, 510 Kg डेडलिफ्ट कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Mon, 08 Sep 2025 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Sep 2025 09:28 AM IST
सार

हाफथॉर ब्योर्नसन का यह पहला बड़ा कारनामा नहीं है। वे 2018 में वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब जीत चुके हैं। अपनी ताकत और रिकॉर्ड तोड़ लिफ्ट के चलते वे वेटलिफ्टिंग और स्ट्रॉन्गमैन प्रतियोगिताओं में पहले से ही जाना-पहचाना नाम हैं।

विज्ञापन
‘The Mountain’ From Game of Thrones Hafthor Bjornsson Breaks World Record With 510kg Deadlift
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में ग्रेगर क्लेगने उर्फ ‘द माउंटेन’ का किरदार निभाने वाले हाफथॉर ब्योर्नसन - फोटो : Instagram

विस्तार

'गेम ऑफ थ्रोन्स' में ग्रेगर क्लेगने उर्फ 'द माउंटेन' का किरदार निभा चुके आइसलैंड के एथलीट और अभिनेता हाफथॉर ब्योर्नसन (Hafthor Bjornsson) ने एक बार फिर ताकत का शानदार नमूना पेश किया। ब्योर्नसन ने बर्मिंघम में आयोजित स्ट्रॉन्गमैन 2025 प्रतियोगिता के दौरान 510 किलोग्राम (1124 पाउंड) डेडलिफ्ट उठाकर नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जो 2020 में 505 किलोग्राम (1113 पाउंड) का था।
विज्ञापन

पहले भी रहे हैं सुर्खियों में
हाफथॉर ब्योर्नसन का यह पहला बड़ा कारनामा नहीं है। वे 2018 में वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब जीत चुके हैं। अपनी ताकत और रिकॉर्ड तोड़ लिफ्ट के चलते वे वेटलिफ्टिंग और स्ट्रॉन्गमैन प्रतियोगिताओं में पहले से ही जाना-पहचाना नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

510 किलो उठाना दिखा आसान
सबसे खास बात यह रही कि 510 किलो का वजन उठाते समय ब्योर्नसन काफी सहज दिखे। फैंस को लगा कि शायद वे और ज्यादा वजन भी उठा सकते हैं। हालांकि, अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में ब्योर्नसन ने साफ कहा, 'लोग पूछ रहे हैं कि अगर 510 हल्का लगा तो क्या आप और भारी उठाएंगे? इसका ईमानदार जवाब है नहीं।' उन्होंने बताया कि यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला था क्योंकि इस इवेंट में आगे पांच और प्रतियोगिताएं थीं। उनका मकसद सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ना ही नहीं, बल्कि पूरा शो जीतना था।
विज्ञापन

ब्योर्नसन की वार्म-अप स्ट्रैटेजी
मुख्य लिफ्ट से पहले उन्होंने वार्म-अप में कई वजन उठाए:
70 किलो × 5 रेप्स
120 किलो × 3 रेप्स
170 किलो × 2 रेप्स
220, 270, 320 और 370 किलो: सभी एक-एक बार

मुख्य मंच पर उन्होंने 420 किलो, 470 किलो और आखिर में 510 किलो का डेडलिफ्ट उठाया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Beard Struggle (@thebeardstruggle)


'द माउंटेन' का एनर्जी से भरपूर नाश्ता
इवेंट से पहले ब्योर्नसन ने अपना नाश्ता भी शेयर किया जिसमें आलू (शकरकंद और साधारण), अंडे, चावल, ग्रीक योगर्ट, ब्लूबेरी के साथ ओटमील और ऑरेंज जूस शामिल था। उन्होंने कहा, 'मैं प्रतियोगिता के दिन कभी भी अपनी डाइट नहीं बदलता। वही खाना, वही रूटीन। पेट खुश तो फोकस सही रहता है।' इस तरह हाफथॉर ब्योर्नसन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के द माउंटेन ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी 'स्ट्रॉन्गमैन' हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed