फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   The Great Khali Fight on Toll Plaza: WWE wrestler The Great Khali clashed with the toll plaza people, gave a slap, see the video of the controversy here

Khali Fight: टोल कर्मियों से भिड़े WWE रेसलर 'द ग्रेट खली', थप्पड़ मारने का आरोप, यहां देखें विवाद का VIDEO

Tue, 12 Jul 2022 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Jul 2022 01:22 PM IST
सार

इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर विवाद खड़ा किया। वहीं, खली का कहना है कि एक कर्मचारी जबरदस्ती फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था। इस वजह से यह घटना घटी।

विज्ञापन
The Great Khali Fight on Toll Plaza: WWE wrestler The Great Khali clashed with the toll plaza people, gave a slap, see the video of the controversy here
द ग्रेट खली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) के पूर्व चैंपियन 'द ग्रेट खली' दलीप सिंह राणा विवादों में फंसते दिख रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं खली पर टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का भी आरोप है। 
विज्ञापन

 

इस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि खली ने आईडी कार्ड मांगने पर विवाद खड़ा किया। वहीं, खली का कहना है कि एक कर्मचारी जबरदस्ती फोटो खिंचवाने के लिए कार में घुस रहा था। इस वजह से यह घटना घटी। वीडियो में खली कर्मचारी पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए भी दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है। दरअसल, यह मामला तब का है जब खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। यह वीडियो फिल्लोर के पास टोल प्लाजा का बताया जा रहा है। खली का कहना है कि एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के कार में घुस रहा था। मना करने पर विवाद हुआ। इसके बाद बाकी कर्मचारी आए और उनकी कार को घेरकर ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद खली अपनी कार से बाहर आए और बैरियर को हटाकर कार निकालने लगे। इस बीच एक कर्मचारी खली को बैरियर हटाने से रोकने लगा। इस पर स्टार रेसलर ने उसे बाजू से पकड़कर हटा दिया। यह घटना वीडियो में भी कैद हुई है। खली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी हैं। 

वहीं, कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने खली से सिर्फ आईडी कार्ड मांगा था। इस बात पर खली ने उसे थप्पड़ मार दिया। वीडियो में सुना जा सकता है कि एक कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। गुस्साए कर्मचारी खली को निकलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

इसके बाद भी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है कि थप्पड़ क्यों मारा? मैं वीडियो में सब चेक करवा सकता हूं। इस पर खली कहते हैं- हां चेक करवा ले। इसके बाद खली गाड़ी में बैठकर निकल जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed