फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   World number two Carlos Alcaraz has been forced to withdraw from the Canadian ATP Masters 1000 event

Canadian Open: सिनर और जोकोविच के बाद कार्लोस अल्कारेज भी टोरंटो मास्टर्स से हटे, जानें किस कारण लिया फैसला

Tue, 22 Jul 2025 12:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

अल्कारेज से पहले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर, छठे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और पांचवें नंबर के खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने अगले सप्ताह शुरू होने वाली इस हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था।

विज्ञापन
World number two Carlos Alcaraz has been forced to withdraw from the Canadian ATP Masters 1000 event
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन की तैयारियों से पहले इस एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अल्कारेज के नहीं खेलने से इसकी चमक फीकी पड़ गई है। अल्कारेज पहले ऐसे खिलाड़ी नहीं है जिन्होंने इस टूर्नामेंट से नाम वापस लिया है। 
विज्ञापन


अल्कारेज से पहले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर, छठे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और पांचवें नंबर के खिलाड़ी जैक ड्रेपर ने अगले सप्ताह शुरू होने वाली इस हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था। पांच बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्कारेज विंबलडन के फाइनल में सिनर से हार गए थे और इस तरह से ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार तीसरा खिताब जीतने से चूक गए थे।
विज्ञापन


अल्कारेज ने बताया कि उन्होंने थकान के कारण टोरंटो मास्टर्स से हटने का फैसला किया है। अल्कारेज ने कहा, मैं अभी विंबलडन की थकान से उबर रहा हूं और इस कारण टोरंटो मास्टर्स में भाग नहीं ले पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed