{"_id":"668d7d779c607377b50e128e","slug":"wimbledon-top-seed-sinner-out-of-wimbledon-with-defeat-against-medvedev-vekic-in-semi-finals-for-first-time-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wimbledon: मेदवेदेव के खिलाफ हार के साथ शीर्ष वरीय सिनर विंबलडन से बाहर, वेकिच पहली बार सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Wimbledon: मेदवेदेव के खिलाफ हार के साथ शीर्ष वरीय सिनर विंबलडन से बाहर, वेकिच पहली बार सेमीफाइनल में
Tue, 09 Jul 2024 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:42 PM IST
सार
सिनर के इस मुकाबले के दौरान अपने ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा और वह तीसरे सेट में कोर्ट से चले गए थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि सिनर को क्या हुआ था।
विज्ञापन
जानिक सिनर
- फोटो : Roland Garros
विस्तार
शीर्ष वरीय यानिक सिनर को दानिल मेदवेदेव ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर मंगलवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए सिनर को 6-7 (7), 6-4, 7-6 (4), 2-6, 6-3 से हराया।
सिनर के इस मुकाबले के दौरान अपने ट्रेनर से उपचार लेना पड़ा और वह तीसरे सेट में कोर्ट से चले गए थे। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि सिनर को क्या हुआ था। लॉकर रूम में जाने से पहले उनकी हृदय गति की जांच भी की गई। इटली का यह 22 वर्षीय खिलाड़ी लगभग 10 मिनट बाद वापस लौटा और फिर से खेलना शुरू किया।
डोना वेकिच पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में
क्रोएशिया की 28 वर्षीय खिलाड़ी डोना वेकिच ने मंगलवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में तीन सेट तक चले मुकाबले में लुलु सन को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
वेकिच ने न्यूजीलैंड की क्वालीफायर सन को 5-7, 6-4, 6-1 से हराया। वह किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 43वीं बार भाग ले रही है लेकिन इससे पहले कभी अंतिम चार में नहीं पहुंची थी। वेकिच विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली क्रोएशिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 1999 में मिरजाना लुसिक ऑल इंग्लैंड क्लब में अंतिम चार में पहुंची थी। सन ओपन युग में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की पहली खिलाड़ी बनी थी।