फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Wimbledon: Sabalenka now alone in top five, Alcaraz beats Tarvet 6-1, 6-4, 6-4

Wimbledon: सबालेंका शीर्ष पांच में अब अकेली मैदान में, अल्काराज ने टार्वेट को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया

Thu, 03 Jul 2025 03:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Jul 2025 03:13 PM IST
सार

पुरुष एकल में ही पांचवी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़ ने कनाडा के गेब्रियल डायलो को 3-6, 6-3, 7-6 (0), 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार पांच सेट की जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Wimbledon: Sabalenka now alone in top five, Alcaraz beats Tarvet 6-1, 6-4, 6-4
कार्लोस अल्काराज - फोटो : Wimbledon

विस्तार

दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया, लेकिन महिला वर्ग में उलटफेर का दौर जारी रहा जहां एरीना सबालेंका शीर्ष पांच खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर डटी हुई हैं। अल्काराज ने सैन डिएगो विश्वविद्यालय के लिए खेलने वाले दुनिया में 733वें नंबर के क्वालिफायर ओलिवर टार्वेट को आसानी से 6-1, 6-4, 6-4 से हराकर विंबलडन में अपनी जीत का सिलसिला 20 मैचों तक पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


पुरुष एकल में ही पांचवी वरीयता प्राप्त टेलर फ़्रिट्ज़ ने कनाडा के गेब्रियल डायलो को 3-6, 6-3, 7-6 (0), 4-6, 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार पांच सेट की जीत दर्ज की। लेकिन 12वें नंबर के फ्रांसेस टियाफो भी बाहर होने वाले वरीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। उन्हें 2022 के विंबलडन सेमीफाइनलिस्ट कैम नोरी ने 4-6, 6-4, 6-3, 7-5 से हराया।
विज्ञापन


महिला वर्ग में पिछले साल की उपविजेता और चौथी वरीयता प्राप्त जैस्मीन पाओलिनी के बाहर होने के बाद सबालेंका पांच शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में अकेली मैदान पर बची हुई हैं। दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉ्फ, तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और पांचवीं वरीयता प्राप्त झेंग किनवेन पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाओलिनी को गैर वरीयता प्राप्त कामिला राखीमोवा से 4-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका ने बुधवार को अपने दूसरे दौर के मैच में मैरी बुज़कोवा पर 7-6 (4), 6-4 से जीत हासिल की। वह अब 2021 की अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा राडुकानू का सामना करेंगी। राडुकानू ने 2023 की विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा को 6-3, 6-3 से हराया। महिला वर्ग के एक अन्य मैच में छठी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन मैडिसन कीज़ ने ओल्गा डैनिलोविच को 6-4, 6-2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed