Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open Updates Emma Raducanu out of tournament rafael nadal first win in new york after 2019

US Open 2022: पिछली बार की चैंपियन रादुकानू बाहर, नडाल तीन साल बाद न्यूयॉर्क में जीते

Wed, 31 Aug 2022 11:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 31 Aug 2022 11:19 AM IST
सार

रादुकानू पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो चुकी हैं। वहीं, नडाल ने जीत के साथ अगले दौर में जगह बना ली है। अल्कारेज भी दूसरे दौर में पहुंचे चुके हैं।  
 

विज्ञापन
US Open Updates Emma Raducanu out of tournament rafael nadal first win in new york after 2019
राफेल नडाल और एमा रादुकानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूएस ओपन के पहले दौर में राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने इस मुकाबले में 21 वर्षीय खिलाड़ी को 4-6, 6-2, 6-3, 6-3 के अंतर से हराया। रिंकी को वाइल्ड कार्ड के जरिए इस टूर्नामेंट में जगह मिली थी। 2019 के बाद यह पहला मौका है, जब नडाल न्यूयॉर्क में कोई मैच जीते हैं। वहीं, पिछली बार महिला एकल की चैंपियन बनने वाली एमा रादुकानू को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। कार्लोस अल्कारेज भी दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। अल्कारेज के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज पूरा मैच नहीं खेल सके और बीच मैच में बी रिटार्यड आउट हो गए। इसके बाद अल्कारेज ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। 
विज्ञापन


नडाल ने इस साल ग्रैंड स्लैम में 20वां मैच जीता। उन्होंने इस साल ग्रैंड स्लैम में अपने सभी मैच जीते हैं। रिंकी ने इस मैच का पहला सेटी जीता और लगा कि नडाल को चुनौती देंगे, लेकिन दूसरे सेट से नडाल अपनी लय में लौटे और लगातार तीन सेट जीतकर मैच खत्म कर दिया। अब दूसरे दौर में उनका सामना इसटी के फैबियो फोगनिनी से होगा। 
विज्ञापन


मैच के बाद नडाल ने कहा "लंबा इंतजार कुछ समय के लिए मुझे लगा कि शायद मैं वापसी नहीं कर पाऊंगा। न्यू यॉर्क में रात में होने वाले मैच निश्चित रूप से सबसे शानदार हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अल्कारेज भी दूसरे दौर में पहुंचे
दूसरे सेट में 83 मिनट तक संघर्ष करने के बाद दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी बाएज ने मेडिकल टाइमआउट लिया और अपने ट्रेनर को बुलाया। इसके बाद उन्होंने तीसरे सेट में मैच से हटने का फैसला किया। सेबेस्टियन के हटने से दूसरे दौर में पहुंचने वाले अल्कारेज ने कहा कि कोई भी नहीं चाहता है कि मैच इस तरीके से खत्म हो। सेबेस्टियन एक महान खिलाड़ी हैं, वो अंत तक लड़ते हैं और इससे बेहतर चीजों के हकदार हैं। दूसरे दौर में अल्कारेज का सामना टैलेन ग्रिसकूपर और फेडरिको कोरिया के बीच होने वाले मैच के वितेजा से होगा। 

एमा रादुकानू की बड़ी हार
पिछले साल यूएस ओपन का खिताब जीतकर सनसनी मचाने वाली एमा रादुकानू को एस बार पहले मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। फ्रांस की एलीजे कॉर्नेट ने उन्हें सीधे सेटों में 3-6, 3-6 के अंतर से मात दी। यह मैच जीतने के बाद एलीजे दुखी नजर आईं। उन्होंने कहा कि उन्हें मैच जीतने की खुशी है, लेकिन रादुकानू को हराने का अफसोस भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed