{"_id":"5d6c58e08ebc3e01376a7d9f","slug":"us-open-roger-federer-enter-quarters-ashleigh-barty-knocked-out-by-wang-qiang","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएस ओपनः उलटफेर की शिकार हुईं एशले बार्टी, फेडरर क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यूएस ओपनः उलटफेर की शिकार हुईं एशले बार्टी, फेडरर क्वार्टर फाइनल में
Mon, 02 Sep 2019 05:58 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Sep 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
एश्ले बार्टी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी और फ्रेंच ओपन विजेता ऑस्ट्रेलियाई एशले बार्टी भी यूएस ओपन में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। बार्टी को चीन की 18वीं वरीय वांग क्यिांग ने चौथे दौर में 2-6,4-6 से हराकर बाहर किया। चीन की 27 वर्षीय वांग ने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वांग की यह बार्टी पर तीन मुकाबलों में पहली जीत है। इससे पहले वह दो मुकाबलों में बार्टी से एक भी मैच नहीं जीत पाईं थी।
विज्ञापन
पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने बेल्जियम के डेविड गॉफिन को एक घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2,6-2,6-0 से पराजित किया। बीस बार के ग्रैंड के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर 13वीं बार यूएस ओपन जबकि कुल 56वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचे।
विज्ञापन
38 वर्षीय फेडरर दिग्गज पंचों गोंजालेस, केन रोसवेल और जिमी कोनर्स के बाद यूएस ओपन के क्वार्टर में पहुंचने वाले चौथे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। फेडरर की यह गॉफिन पर दस मुकाबलों में नौवीं जीत है। स्विस स्टार ने 11 साल (2008 के बाद) से यहां खिताब नहीं जीता है।
विज्ञापन