फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open: Maria Sharapova face against Carla Suarez Navarro in fourth round

यूएस ओपनः अंतिम-16 में शारापोवा के सामने होंगी नवारो

Mon, 03 Sep 2018 06:10 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
US Open: Maria Sharapova face against Carla Suarez Navarro in fourth round
मारिया शारापोवा

रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। वहीं शीर्ष दस में शामिल जर्मनी की एंजेलिक कर्बर, कैरोलिन गार्सिया और पेत्रा क्वितोवा तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप और दूसरे नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी पहले ही बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में शीर्ष दस रैंकिंग में शामिल सिर्फ तीन खिलाड़ी ही चौथे दौर में जगह बना सकी हैं।

विज्ञापन


शारापोवा ने तीसरे दौर में  दसवीं वरीय और 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्तापेंको आसानी से 6-3,6-2 से पराजित किया। शारापोवा की इस टेनिस कोर्ट पर रात के मैचों में यह लगातार 22वीं जीत है। अगले दौर में शारापोवा की टक्कर स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो से होगी, जिन्होंने फ्रांस की छठी वरीय गार्सिया को 5-7, 6-4, 7-6 हराया।
विज्ञापन


चौथी वरिय और 2016 यूएस ओपन की विजेता कर्बर को स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने 3-6, 6-3, 6-3 से बाहर किया। अगले दौर में सिबुलकोवा की भिड़ंत मेडिसन कीज से होगी, जिन्होंने सर्बिया की अलेक्सांद्र कुरुनिच के खिलाफ पहला सेट गंवाने के 4-6, 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार की विंबलडन चैंपियन और पांचवीं वरीय पेत्रा क्वितोवा को बेलारूस की 20 वर्षीय खिलाड़ी अर्याना सबालेंका के हाथों 5-7, 1-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब प्री क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा। आसोका ने आलियासांद्रा सासनोविच को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से मात दी।  

चेक गणराज्य की युवा खिलाड़ी मार्केटा वोंद्रौसोवा ने 13वीं वरीय बेल्जियम की किकी बर्टंस को 7-6, 2-6, 7-6 से हराया। मार्केटा पहली बार ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में पहंची। उनका मुकाबला वोज्नियाकी को टूर्नामेंट से बाहर करने वाली यूक्रेन की लेसिया सुरेंको से होगा। सुरेंको ने इस दौर में चेक गणराज्य की कैटरीना सिनाकोवा को 6-4, 6-0 से पराजित किया।

फेडरर व जोकोविच प्री क्वार्टर फइनल में 

US Open: Maria Sharapova face against Carla Suarez Navarro in fourth round
रोजर फेडरर - फोटो : file photo
पांच बार के विंबलडन चैंपियन रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रीक्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। स्विट्जरलैंड के फेडरर ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 6-4, 6-1, 7-5 से मात दी। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने किर्गियोस के खिलाफ नेट पर शानदार खेल खेला और 51 विनर लगाकर चौंका दिया। किर्गियोस हालांकि पहले सेट के सातवें गेम में चार ब्रेक प्वाइंट में से एक को भी भुना लेते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

13वीं बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए अब फेडरर का सामना ऑस्ट्रेलिया के जान मिलमैन से होगा। मिलमैन ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुशिकिन को 6-4, 4-6, 6-1, 6-3 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम-16 में पहुंचे। यूएस ओपन के दो बार के चैंपियन जोकोविच ने रिचर्ड गास्केट को  6-2, 6-3, 6-3 से हराया। अंतिम-16 में उनका सामना पुर्तगाल के जोआओ सोसा से होगा, जिन्होंने फ्रांस के लुकास पौउली को 7-6 , 4-6, 7-6, 7-6 से बाहर किया। 

ज्वेरेव उलटफेर का शिकार :
चौथी वीरय अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। जर्मनी के 21 वर्षीय ज्वेरेव को हमवतन फिलिप कोलश्राइबर के हाथों 4-6, 4-6, 7-5, 1-6 से हार झेलनी पड़ी। अंतिम-16 में अब फिलिप की भिड़ंत जापान के केई निशिकोरी से होगी, जिन्होंने अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 6-4, 6-4, 5-7, 6-1 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed