{"_id":"6a9b97ed05d8af23080fc7a4","slug":"us-open-carlos-alcaraz-and-aryna-sabalenka-storm-into-round-of-16-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूएस ओपन: अल्कारेज ने खिताब की ओर बढ़ाया एक और कदम; सबालेंका भी अंतिम-16 में पहुंचीं, अब किससे होगा मुकाबला?","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
यूएस ओपन: अल्कारेज ने खिताब की ओर बढ़ाया एक और कदम; सबालेंका भी अंतिम-16 में पहुंचीं, अब किससे होगा मुकाबला?
Sat, 05 Sep 2026 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 05 Sep 2026 09:48 AM IST
सार
यूएस ओपन में कार्लोस अल्कारेज ने वू यीबिंग को सीधे सेटों में हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई, जहां उनका सामना टॉमी पॉल से होगा। वहीं आर्यना सबालेंका ने कामिला राखिमोवा को हराकर लगातार पांचवें साल चौथे दौर में प्रवेश किया। जेसिका पेगुला ने भी लेयला फर्नांडेज को हराकर वापसी की।
विज्ञापन
अल्कारेज, सबालेंका और पेगुला
- फोटो : Twitter
विस्तार
यूएस ओपन में गत चैंपियन कार्लोस अल्कारेज और दो बार की गत चैंपियन आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम-16 में जगह बना ली। अल्कारेज ने वू यीबिंग को सीधे सेटों में हराया, जबकि सबालेंका ने कामिला राखिमोवा को मात दी। दोनों की नजर अब क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर है।
विज्ञापन
अल्कारेज ने सीधे सेटों में किसको हराया?
- गत चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में हराकर यूएस ओपन के चौथे दौर यानी अंतिम-16 में जगह बना ली। चार महीने के चोटिल रहने के बाद प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी कर रहे अल्कारेज ने वू को 6-3, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। वू ने शुरुआती दौर में आक्रामक बेसलाइन खेल के जरिए अल्कारेज पर दबाव बनाने की कोशिश की।
- हालांकि, स्पेनिश खिलाड़ी ने अहम मौकों पर धैर्य बनाए रखा और मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। कुछ मौकों पर अल्कारेज निराश भी नजर आए, लेकिन उन्होंने जल्द ही खुद को संभाला और लगातार तीन सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अल्कारेज ने जीत के बाद अपने खेल को लेकर कहा कि वह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। चोट के कारण चार महीने तक कोर्ट से बाहर रहने के बाद उनके लिए यह वापसी खास मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब किस अमेरिकी खिलाड़ी से होगा सामना?
अल्कारेज के सामने अगले दौर में 20वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी टॉमी पॉल की चुनौती होगी। पॉल ने 15वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिक को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 6-7(4/7), 6-1, 6-3 से हराया। इस मुकाबले के बाद अल्कारेज की चुनौती निश्चित तौर पर बढ़ेगी। उन्हें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए घरेलू खिलाड़ी पॉल को हराना होगा।

सबालेंका ने किसके खिलाफ जीत दर्ज की?
- महिला वर्ग में दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार की गत चैंपियन आर्यना सबालेंका ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में कामिला राखिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर लगातार पांचवें साल यूएस ओपन के चौथे दौर में जगह बनाई।
- सबालेंका ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने शुरुआती दौर में राखिमोवा की सर्विस तोड़ी और पहले सेट में अपनी सर्विस पर शानदार नियंत्रण बनाए रखा। 35 मिनट में उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीत लिया। इस दौरान सबालेंका ने चार ऐस लगाए और एक भी डबल फॉल्ट नहीं किया। अपनी पहली सर्विस पर उन्होंने 81 प्रतिशत अंक जीते और राखिमोवा को एक भी ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं करने दिया। दूसरे सेट में भी सबालेंका ने दबाव कायम रखा और 6-4 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
राखिमोवा ने यूएस ओपन में किया था उलटफेर?
सबालेंका के खिलाफ उतरने से पहले राखिमोवा ने टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर किया था। उन्होंने पहले दौर में दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेजिकोवा को सीधे सेटों में हराया था। इसके बावजूद सबालेंका ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया। अब अंतिम-16 में सबालेंका का सामना अमेरिका की टेलर टाउनसेंड से होगा। टाउनसेंड ने 15वीं वरीयता प्राप्त रूस की डायना श्नाइडर को 6-2, 6-7(3/7), 6-3 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

पेगुला ने किसके खिलाफ जीता मैच?
महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिकी जेसिका पेगुला ने कनाडा की लेयला फर्नांडेज को 1-6, 6-4, 6-3 से हराकर वापसी की। फर्नांडेज पूर्व यूएस ओपन फाइनलिस्ट हैं और पेगुला को शुरुआती सेट में काफी परेशानी हुई। कनाडाई खिलाड़ी की सर्विस में अलग-अलग तरह के स्पिन और गति के कारण पेगुला शुरुआत में सहज नहीं दिखीं। हालांकि, उन्होंने दूसरे सेट में अपनी रणनीति बदली और मुकाबले का रुख पलट दिया।
पेगुला ने जीत के बाद कहा, 'मुझे उनके खिलाफ खेलते समय कभी सहज महसूस नहीं होता। मैं बहुत खुश हूं कि दूसरे सेट में मुझे कुछ ऐसा मिला, जिससे मैं मुकाबले का रुख बदल सकी।' अन्य मुकाबलों में यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने रूस की एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को 6-3, 6-2 से हराया, जबकि अमेरिका की एम्मा नवारो ने सातवीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।