फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   US Open 2019 Novak Djokovic shrugs off shoulder issue to set up Stan Wawrinka clash in Round of 16

यूएस ओपनः कंधे में दर्द के बावजूद जोकोविच प्री क्वार्टर में 

Sun, 01 Sep 2019 01:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Sep 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
US Open 2019 Novak Djokovic shrugs off shoulder issue to set up Stan Wawrinka clash in Round of 16
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

गत चैंपियन नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने यूएस ओपन टेनिस के अंतिम 16 खिलाड़ियों में जगह बना ली। वहीं जापान के केई निशिकोरी को हार के साथ बाहर होना पड़ा। उधर अपने 24वें ग्रैंडस्लैम का लक्ष्य लेकर चल रहीं सुपर सेरेना महिला वर्ग के प्री क्वार्टर में प्रवेश कर गईं।

विज्ञापन


पिछले पांच ग्रैंड स्लैम में से चार अपने नाम करने वाले शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी जोकोविच को दूसरे दौर में कंधे के दर्द ने काफी परेशान किया था, लेकिन तीसरे दौर के मुकाबले में उन्हें इतनी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने 111वीं रैंकिंग के अमेरिकी खिलाड़ी डेनिस कुडला को 6-3 6-4 6-2 से मात दी।
विज्ञापन


16 ग्रैंड स्लैम जीत चुके 32 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी का सामना अब रविवार को तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टेन वावरिंका से होगा। स्विट्जरलैंड के इस 23वें वरीय खिलाड़ी ने इटली के पाओलो लोरेंजी को 6-4 7-6 7-6 से मात दी। तीन बार यूएस ओपन जीत चुके जोकोविच का वावरिंका के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 19-5 है लेकिन 2016 अमेरिकी ओपन फाइनल के बाद से दोनों के बीच भिड़ंत नहीं हुई जिसमें वावरिंका ने जोकोविच को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेरेना की सीधे सेटों में जीत

महिलाओं के वर्ग में सेरेना ने चेक गणराज्य की 44वीं रैंकिंग की खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा को 74 मिनट में 6-3 6-2 से शिकस्त दी। 24 वां करिअर ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करके मार्गरेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की कोशिश में जुटीं सेरेना का सामना अब क्रोएशिया की 22वीं वरीय पेत्रा मार्टिच से होगा। अपने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना देख रही चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने ट्यूनीशिया के ओन्स जाबेउर को 6-1, 4-6, 6-4 से हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की। 


बार्टी भी अगले दौर में : फ्रेंच ओपन चैंपियन एशले बार्टी ने भी अगले दौर में जगह तय की। उन्होंने यूनान की 30वीं वरीय मारिया सकारी को 7-5 6-3 से शिकस्त दी। अब प्लिस्कोवा का सामना ब्रिटेन की 16वीं वरीयता प्राप्त योहाना कोंटा से होगा जबकि बार्टी की भिड़ंत चीन की 18वीं वरीय वांग कियांग से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed