फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Unvaccinated Novak Djokovic Holds 80 percent Stake In Firm Developing Covid Drug

Djokovic Vaccination Case: कोरोना की दवा बनाने वाली कंपनी के 80 फीसदी शेयर जोकोविच के पास, सीईओ ने किया खुलासा

Thu, 20 Jan 2022 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 09:16 AM IST
सार

अब तक कोरोना की वैक्सीन न लगवाने वाले नोवाक जोकोविच के पास एक मेडिकल कंपनी के 80 फीसदी शेयर हैं। साथ ही वो इस कंपनी के सह संस्थापक भी हैं। यह कंपनी कोरोना की दवा बना रही है। कंपनी के सीईओ ने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन
Unvaccinated Novak Djokovic Holds 80 percent Stake In Firm Developing Covid Drug
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वैक्सीन न लगवाने वाले नोवाक जोकोविच को लेकर नया खुलासा हुआ है। जोकोविच एक मेडिकल कंपनी के सह संस्थापक हैं और उनके पास इस कंपनी के 80 फीसदी शेयर हैं। यह कंपनी कोरोना की दवा बना रही है। कंपनी के सीईओ ने बताया है कि जोकोविच और उनकी कंपनी में शेयरधारक हैं। यह दवा कंपनी ऐसी तकनीक पर काम कर रही है, जिसके जरिए वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बिमारियों का इलाज किया जा सकेगा। इस साल गर्मी के मौसम में इंग्लैंड के लोगों पर इस तकनीक का ट्रायल हो सकता है। 
विज्ञापन


डेनमार्क की कंपनी क्वानटबायरेस के सीईओ इवान लॉनकार्विक ने बुधवार को बताया कि जोकोविच इस कंपनी के सह संस्थापकों में से एक हैं। इस कंपनी की संस्थापना 2020 में की गई थी। वहीं जोकोविच और उनकी पत्नी जेलेना के पास इंस कंपनी के लगभग 80 फीसदी शेयर हैं। यह कंपनी डेनमार्क के अलावा, सॉल्वेनिया, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में काम करती है। 
विज्ञापन


कोरोना की दवा कैस बना रही है क्वानटबायरेस 
क्वानटबायरेस कंपनी के वैज्ञानिक एक ऐसी तकनीक में काम कर रहे हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों को रोकने में कारगर होगी। मौजूदा समय में वायरस से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए कोई दवा नहीं है। इसी वजह से कोरोना जैसी महामारी को रोकने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है। ताकि लोग इससे संक्रमित न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वानटाबयरेस के सीईओ ने कहा "हमारा उद्देश्य एक ऐसी नई तकनीक बनाना है, जो वायरस से लड़ने में मददगार हो और बैक्टीरिया को रोक सके। हमनें कोविड को एक शोकेश के रूप में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। अगर हम कोरोना के साथ सफल रहते हैं तो हम बाकी वायरस के मामले में भी सफल रहेंगे।" यह कंपनी इसी साल गर्मी के मौसम में ब्रिटेन के लोगों पर नई तकनीक का ट्रायल कर सकती है। 


वैक्सीन न लगवाने की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपेन से बाहर हुए जोकोविच
कोरोना वैक्सीन न लगवाने के कारण नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियन ओपेन में खेलने का मौका नहीं दिया गया। यह टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दो बार दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी का वीजा रद्द हुआ और अंत में उन्हें ऑस्ट्रेलिया छोड़कर अपने देश जाना पड़ा। इसके बाद फ्रेंच ओपेन में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। आयोजकों ने कहा है कि अगर जोकोविच इस टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं तो उन्हें कोरोना वैक्सीन लगवानी होगी। 

न्यूजी एजेंसी एपी के अनुसार जोकोविच के प्रवक्ता ने क्वानटबायरेस कंपनी में उनके शेयर खरीदने को लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed