{"_id":"593c16014f1c1b476d8b4796","slug":"unseeded-jelena-ostapenko-beats-simona-halep-to-win-french-open-women-s-single-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल बजरी की नई क्वीन बनी येलेना ओस्तापेंको, फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली अनसीडेड प्लेयर ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
लाल बजरी की नई क्वीन बनी येलेना ओस्तापेंको, फ्रेंच ओपन जीतने वाली पहली अनसीडेड प्लेयर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
येलेना ओस्तापेंको
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लातविया की येलेना ओस्तापेंको ने शनिवार को रोमानिया की सिमोना हालेप को मात देकर फ्रेंच ओपन में महिला वर्ग का एकल खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में येलेना ने सिमोना हालेप को तीन सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-3 से मात दी। एक घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले में 20 वर्षीय ओस्तापेंको पहले सेट में हार गईं। लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए उन्होंने लगातार दो सेट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
इसके साथ ही येलेना ओस्तापेंको लातविया की ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। येलेना ने सिमोना हालेप का 40 साल बाद रोमानिया के लिए ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली खिलाड़ी बनने का सपना तोड़ दिया।उनसे पहले रोमानियाई खिलाड़ी इली नस्तासे ने फ्रेंच ओपन 1973 और यूएस ओपन 1972 मे जीता था। इली नस्तासे के बाद वर्जीनिया रूजीसी ने फ्रेंच ओपन 1978 जीती थी।
येलेना की खिताबी जीत की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्होंने टूर्नामेंट में गैर वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था और अपने डेब्यू सीजन में ही फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर लाल बजरी की नई रानी बन गई हैं। उनसे पहले अपने डेब्यू सीजन में फ्रेंच ओपन का खिलाब गुस्तावो कुर्टन ने 8 जून 1997 में जीता था। संयोगवश 8 जून 1997 को ही येलेना ओस्तापेंको का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
येलेना ओपन इरा में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली पहली अनसीडेड प्लेयर हैं।