फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Ukrainian tennis player Elina Svitolina wont play Russian opponent unless IOC recommendation follows

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की खिलाड़ी स्वितोलिना की दो टूक, रूसी खिलाड़ियों के साथ खेलने की बजाय टूर्नामेंट से हटना पसंद करूंगी

Tue, 01 Mar 2022 12:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 01 Mar 2022 12:05 PM IST
सार

यूक्रेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी एलीना स्वितोलिना ने रूसी खिलाड़ी के साथ खेलने से मना कर दिया है। स्वितोलिना ने कहा है कि वह किसी रूसी खिलाड़ी के साथ खेलने की बजाय मॉन्टेरी ओपन से हटना पसंद करेंगी। 

विज्ञापन
Ukrainian tennis player Elina Svitolina wont play Russian opponent unless IOC recommendation follows
एलिना स्वितोलिना - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी एलीना स्वितोलिना ने रूसी खिलाड़ी के साथ खेलने से मना कर दिया है। स्वितोलिना ने कहा है कि वह किसी रूसी खिलाड़ी के साथ खेलने की बजाय मॉन्टेरी ओपन से हटना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ तभी रूस या बेलारूस की खिलाड़ियों के साथ खेलेंगी जब टेनिस की शासी निकाय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सिफारिशों का पालन करते हुए उन्हें "तटस्थ एथलीटों" के रूप में पहचाने देगी।

विज्ञापन


स्वितोलिना ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा कि वह अनास्तासिया पोटापोवा के खिलाफ अपने शुरुआती दौर की प्रतियोगिता नहीं खेलना चाहती हैं और नाहीं  किसी रूसी या बेलारूसी टेनिस खिलाड़ियों के खिलाफ तब तक कोई अन्य मैच खेलेंगी, जब तक डब्ल्यूटीए विमेंस टूर, एटीपी मेंस टूर और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ आईओसी की सिफारिशों का पालन नहीं करे। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, "मैं किसी भी रूसी एथलीट को दोष नहीं दे रही। वे हमारी मातृभूमि पर आक्रमण के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।"

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच दिन से जारी जंग के थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। रूसी सेना तेजी से आगे बढ़ते हुए यूक्रेन के बड़े शहरों पर कब्ज़ा करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं यूक्रेन भी पूरी ताकत के साथ उसका सामना कर रहा है। दोनों के बीच जारी भीषण युद्ध में जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है और बड़े स्तर पर लोगों का पलायन भी जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले स्वितोलिना ने सोमवार को कहा था कि वह डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से मिली अपनी पुरस्कार राशि यूक्रेन की सेना और पिछले सप्ताह रूस के अपने देश पर आक्रमण के बाद मानवीय प्रयासों में मदद करने के लिए दान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed