फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tsitsipas beat number one Medvedev to reach the final of a Cincinnati Open for the first time in two years

Cincinnati Open: नंबर एक मेदवेदव को हरा सितसिपास दो साल में पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे

Mon, 22 Aug 2022 09:00 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैसन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 09:00 AM IST
सार

सिनसिनाटी ओपन में 152 रैंक के क्रोएशिया के बॉर्ना कॉरिक ने कैमरन नूरी को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। महिलाओं में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा 40वां फाइनल मुकाबला खेंलेगी। 
 

विज्ञापन
Tsitsipas beat number one Medvedev to reach the final of a Cincinnati Open for the first time in two years
स्टेफानोस सितसिपास - फोटो : social media

विस्तार

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव को सिनसिनाटी ओपन सेमीफाइनल में चार नंबर के खिलाड़ी यूनान के स्टेफानोस सितसिपास से 6-7, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य सेमीफाइनल में 152वीं रैंक के क्रोएशिया के बॉर्ना कॉरिक ने विश्व के नंबर 9 खिलाड़ी ब्रिटेन के कैमरन नूरी को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। सितसिपास दो साल में पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। इससे पहले वह सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। 
विज्ञापन


महिलाओं में क्वितोवा और गार्सिया में होगा खिताबी मुकाबला
वहीं महिलाओं में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-7 (6) 6-4 6-3 से हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन (सिनसिनाटी) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा दस टूर्नामेंटों में सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। क्वितोवा का यह कॅरिअर का 40वां फाइनल है। 
विज्ञापन


मेडिसन को हराने के बाद क्वितोवा ने कहा, मेरे पास अब तक कई फाइनल थे, लेकिन यहां पहली बार खिताबी मुकाबला खेलूंगी। फाइनल में वह फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से भिड़ेंगी। गार्सिया सिनसिनाटी के फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर हैं। गार्सिया ने सेमीफाइनल में छठवीं वरीय आर्यना सबालेंका को 6-2 4-6 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed