Tokyo Olympics: विश्व की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी हुईं उलटफेर का शिकार, सोरिबेस ने सीधे सेटों में हराया
टोक्यो ओलंपिक में दुनिया की नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन की खिलाड़ी सारा सोरिबेस ने सीधे सेटों में मात दी।
विस्तार
टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों के दौरान महिला टेनिस की एकल स्पर्धा में बड़ा उलटफेर हुआ। हाल ही विंबलडन का खिताब जीतने वाली विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन की टेनिस खिलाड़ी सारा सोरिबेस ने सीधे सेटों में हराया। सोरिबेस ने इस मुकाबले में बार्टी को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को दुनिया की 48वें नंबर की महिला खिलाड़ी सारा सोरिबेस ने आसानी से हरा दिया। विंबलडन जीतने के 15 दिन बाद महिला एकल मुकाबलों में यह बार्टी की पहली बार है। इससे पहले उन्होंने विंबलडन के फाइनल में कैरोलिना प्लिसकोवा को हराया था।
#Tokyo2020
A BIG #Tennis upset in the first round as Spain's Sara Sorribes Tormo stuns world No 1 Ashleigh Barty in straight sets.विज्ञापन विज्ञापन
A 6-4, 6-3 loss for the #Wimbledon champion from Australia — ZENIA D'CUNHA (@ZENIADCUNHA) July 25, 2021
बार्टी के अलावा पुरुष सिंगल्स की बात करें तो मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे भी बाहर हो गए हैं। उन्होंने चोट के चलते पुरुष एकल मुकाबलों से अपना नाम वापस ले लिया।
हालांकि टेनिस के डबल्स मुकाबलों में एश्ले बार्टी और एंडी मरे अपनी चुनौती पेश करेंगे। ये दोनों खिलाड़ी अपने पार्टनर के साथ पहला मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। बार्टी ने अपनी हमवतन स्टॉर्म सैंडर्स के साथ शनिवार को जीत हासिल की। जबकि जबकि मरे और ब्रिटिश जोड़ीदार जो सैलिसबरी ने पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट और निकोलस माहुत की दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी टीम को हराया था।