फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis tournament: Garbine Muguruza wins Dubai Championship and Basilashvili wins Qatar Open

टेनिस टूर्नामेंट: मुगुरुजा ने दुबई चैंपियनशिप और बासिलाशविली ने कतर ओपन जीता

Sun, 14 Mar 2021 04:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 14 Mar 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Tennis tournament: Garbine Muguruza wins Dubai Championship and Basilashvili wins Qatar Open
गार्बिन मुगुरुजा - फोटो : twitter@GarbiMuguruza

स्पेन की दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और नौवीं वरीय गरबाइन मुगुरुजा ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुगुरुजा ने फाइनल मुकाबले में बारबरा क्रेजसिकोवा को सीधे सेटों में हराकर लगभग दो साल के खिताबी सूखे को खत्म किया। 

विज्ञापन


स्पेनिश खिलाड़ी ने चेक गणराज्य की युगल विशेषज्ञ को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से शिकस्त दी। मोंटेरेई में अप्रैल 2019 में खिताब जीतने के बाद मुगुरुजा की यह पहली खिताबी जीत है। मुगुरुजा के करियर का यह आठवां एकल खिताब है जिसमें 2016 में रोलां गैरो और 2017 में विंबलडन के रूप में दो ग्रैंडस्लैम खिताब भी शामिल हैं।

विज्ञापन

बासिलाशविली ने कतर ओपन जीता

जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला जीत लिया। बासिलाशविली ने फाइनल में रॉबर्टो बतिस्ता आगुत को हराकर चौथा एटीपी खिताब जीता। जॉर्जिया के बासिलाशविली ने खिताबी मुकाबले में बतिस्ता आगुत को 90 मिनट में सीधे सेटों में 7-6, 6-2 से हराया। बासिलाशविली ने इस टूर्नामेंट से पहले पिछले 16 मैचों में सिर्फ दो मुकाबले जीते थे लेकिन यहां वह क्वार्टर फाइनल में मैच प्वाइंट बचाने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर को हराने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed