{"_id":"5d8250a58ebc3e016e027d8d","slug":"tennis-star-roger-federer-will-play-exhibition-matches-in-buenos-aires","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेडरर 20 नवंबर को डेल पोत्रो के साथ खेलेंगे मैच, ब्यूनस आयर्स में प्रदर्शनी मैच में होंगे शामिल","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फेडरर 20 नवंबर को डेल पोत्रो के साथ खेलेंगे मैच, ब्यूनस आयर्स में प्रदर्शनी मैच में होंगे शामिल
Thu, 19 Sep 2019 08:00 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 19 Sep 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन दिग्गज रोजर फेडरर और घुटने की चोट के बाद अगले महीने वापसी करने वाले जुआन मार्टिन डेल पोत्रो 20 नवंबर को ब्यूनस आयर्स में प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। स्विस स्टार फेडरर ने डेल पोत्रो के ट्विटर अकाउंट पर डाले एक वीडियो में कहा, ‘मैं आप लोगों से सिर्फ यह कहना चाहता हूं कि मैं एक बार फिर अर्जेंटीना आकर पार्क रोका में अपने मित्र पोत्रो के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं।’
विज्ञापन
ब्यूनर्स आयर्स के पार्क रोका स्टेडियम की क्षमता 15500 दर्शकों की है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से डेविस कप मुकाबलों के लिए किया जाता है। अर्जेंटीना के 2009 के अमेरिकी ओपन विजेता डेल पोत्रो जून में विंबलडन से पहले क्वींस टूर्नामेंट के दौरान दायें घुटने में फ्रेंक्चर के बाद से प्रतिस्पर्धी टेनिस नहीं खेले हैं। डेल पोत्रो के स्टाकहोम में 14 से 20 अक्तूबर तक होने वाले एटीपी टूर्नामेंट के साथ वापसी करने की उम्मीद है।
विज्ञापन