फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   tennis Star Casper Ruud said Whenever career is done, I can catch up with all alcohol I have been missing

Casper Ruud: रिटायरमेंट के बाद जमकर शराब पीना चाहता है यह टेनिस खिलाड़ी, कहा- संन्यास के बाद पूरी कसर मिटाउंगा

Mon, 25 Jul 2022 03:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्विटजरलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्विटजरलैंड Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 03:32 PM IST
सार

स्विस ओपन का फाइनल जीतने के बाद कैस्पर रुड ने कहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड वाइन पीने के लिए दवाब डालती है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाते। हालांकि, रिटायरमेंट के बाद वो जमकर शराब पीना चाहते हैं। 
 

विज्ञापन
tennis Star Casper Ruud said Whenever career is done, I can catch up with all alcohol I have been missing
कैस्पर रुड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नॉर्वे के टेनिस स्टार कैस्पर रुड का कहना है कि वो रिटायरमेंट के बाद जमकर शराब पीना चाहते हैं। टेनिस के कारण वो कई सालों से शराब नहीं पी रहे हैं और एक बार करियर खत्म होने के बाद वो पूरी कसर मिटाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड उन पर वाइन पीने के लिए दबाव डालती है, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाते। उन्होंने स्विस ओपन का फाइनल जीतने के बाद यह बयान दिया है, जो लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 
विज्ञापन


फाइनल मैच जीतने के बाद रुड ने कहा "जश्न मनाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता, लेकिन मैं हमेशा खुद को समझाता हूं कि एक दिन मेरा करियर खत्म होगा और मैं वो पूरी शराब पी सकूंगा, जो मैंने इन 17-18 सालों में छोड़ी है। उम्मीद करता हूं कि मेरा करियर लंबा होगा, तो देखते हैं चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं। मैं वाकई में बहुत ज्यादा शराब नहीं पीता हूं। हालांकि, मेरी गर्लफ्रेंड मुझे यहां-वहां वाइन पीने के लिए कहती रहती है और मुझे अब यह ज्यादा अच्छी लगने लगी है।"
विज्ञापन


उन्होंने स्विजरलैंड को लेकर कहा कि यह देश उन्हें काफी पसंद है और उनको नॉर्वे की याद दिलाता है। हालांकि, स्विटजरलैंड में टैक्स नॉर्वे की तुलना में बहुत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड ने आगे कहा "मुझे लगता है कि स्विटजरलैंड के फैंस मेरी काफी मदद करते हैं। मुझे लगता है कि टेनिस के मामले में स्विटजरलैंड का इतिहास शानदार है। रोजर फेडरर और स्टेन वावरिंका ने पिछले 18-19 सालों में कई खिताब जीते हैं। मेरे अलावा दुनिया के हर इंसान के लिए यहां काफी प्रेरणा है। मैं नॉर्व जैसे छोटे देश से यहां तक आने में कामयाब रहा।"

उन्होंने आगे कहा "हमारा देश बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन स्विटजरलैंड के बारे में हर चीज मुझे थोड़ा सा नॉर्वे के बारे में याद दिलाती है, लेकिन आपको यहां, काफी कम टैक्स देना पड़ता है। मुझे लगता है कि आपके यहां टैक्स के नियम काफी अच्छे हैं। मुझे लगता है कि नॉर्वे के नेता अभी मुझे सुन रहे हैं और वो नॉर्वे में भी टैक्स थोड़ा कम करेंगे।"

पहला सेट हारने के बाद जीता स्विस ओपन
स्विस ओपन के फाइनल में रुड पहला सेट 4-6 से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और दूसरे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अंत में रुड ने 7-6 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, तीसरे सेट तक वो लय पकड़ चुके थे और 6-2 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। यह मैच दो घंटे 36 मिनट तक चला। 

रुड का कद टेनिस की दुनिया में लगातार बड़ा हो रहा है। कुछ समय पहले फ्रेंच ओपन 2022 के फाइनल में पहुंचकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन स्विस ओपन के फाइनल में उन्होंने इटली के मैटयो ब्रेटिनी को 4-6, 7-6, 6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वो लगातार दूसरी बार स्विस ओपन के विजेता बने हैं। वो अब तक नौ खिताब जीत चुके हैं और इनमें से तीन इसी साल जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed