फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis is 'full of lesbians', says Australian tennis legend Margaret Court:

दिग्गज महिला खिलाड़ी ने कहा, टेनिस की दुनिया समलैंगिकों से भरी पड़ी है

Wed, 31 May 2017 06:43 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 31 May 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
Tennis is 'full of lesbians', says Australian tennis legend Margaret Court:
मार्ग्रेट कोर्ट

सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी मार्ग्रेट कोर्ट के एक बयान ने टेनिस जगत में खलबली मचा दी है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के क्रिस्चियन रेडियो को दिए इंटरव्यू में कहा, टेनिस समलैंगिकों से भरा पड़ा पड़ा है। ईसाई धर्म प्रचारक बन चुकी 74 वर्षीय कोर्ट ने कहा कि ट्रांसजेंडर बच्चे शैतानी ताकतों का नतीजा हैं।  कोर्ट ने कहा, मैं जब खेलती थी उस दौर में तब केवल एक लेसबियन कपल था। लेकिन उस जोड़ी ने युवाओं को पार्टियों और इन चीजों में शामिल कर लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा हम ऐसे लोगों के खिलाफ नहीं हैं हम उनकी मदद करने के लिए हैं। उन्होंने यह प्रतिक्रिया उस सवाल के जवाब में दी जिसमें उनसे पूछा गया था कि वो ट्रांसजेंडर एथलीट्स के बारे में क्या सोचती हैं और भविष्य में खेल की दुनिया में इसके क्या मायने हैं।  इससे पहले भी उन्होंने एक विवादित बयान दिया था। कोर्ट ने कहा, जब तक संभव होगा वो कैंटस एयरवेज में सफर नहीं करेंगी क्योंकि वह समलैंगिक विवाह का समर्थन करता है।  
विज्ञापन


इसके बाद यह मांग उठी कि मेलबर्न कोर्ट ने मार्गेट कोर्ट एरीना का नाम बदल देना चाहिए। इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने कहा, कोर्ट का नाम उनकी टेनिस के क्षेत्र में उपलब्धियों के कारण उनके नाम पर रखा गया है। इसलिए कोर्ट का नाम नहीं बदला जाएगा। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब 11 बार जीतने वाली मार्गेट कोर्ट के नाम पर साल 2003 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के वेन्यू का नाम पर मार्गेट कोर्ट एरीना रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed