फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Tennis: Djokovic overcomes fatigue to reach Shanghai Masters quarterfinals, Pegula reaches third round

Tennis: थकान और उमस से उबरकर जोकोविच शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में, पेगुला वुहान ओपन के तीसरे दौर में

Wed, 08 Oct 2025 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Oct 2025 03:52 PM IST
सार

दूसरा सेट गंवाने के बाद जोकोविच पीठ के बल लेट गए और अपनी आंखों पर हाथ रख लिया। बाद में वह धीरे से उठे और दोनों पैरों के बीच सिर दबाकर बैठ गए। उन्हें एक ट्रेनर उनकी कुर्सी तक लेकर आया।

विज्ञापन

विस्तार

सर्बिया के धुरंधर टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शंघाई मास्टर्स में गर्मी और उमस के बीच दूसरा सेट गंवाने के बाद चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी लेकिन उन्होंने जल्दी ही वापसी करते हुए जाउमी मुनार को 6-3, 5-7, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन


दूसरा सेट गंवाने के बाद जोकोविच पीठ के बल लेट गए और अपनी आंखों पर हाथ रख लिया। बाद में वह धीरे से उठे और दोनों पैरों के बीच सिर दबाकर बैठ गए। उन्हें एक ट्रेनर उनकी कुर्सी तक लेकर आया।
विज्ञापन


38 वर्ष के जोकोविच ने कोर्ट पर इंटरव्यू भी नहीं दिया। बाद में एक्स पर लिखा, 'बेहद कठिन दिन। शारीरिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण।' इस जीत के साथ वह एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में अंतिम आठ में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। उनकी नजरें रिकॉर्ड 41वें मास्टर्स खिताब पर है। अब उनका सामना बेल्जियम के जिजोउ बर्ग्स से होगा। दसवीं वरीयता प्राप्त होल्गर रूने ने फ्रांस के जियोवान्नि एमपेत्शी पेरीकार्ड को 6-4, 6-7, 6-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसिका पेगुला वुहान ओपन के तीसरे दौर में
छठी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की ही हेली बापटिस्टे को 6-4, 4-6, 7-6 से हराकर वुहान ओपन टेनिस के तीसरे दौर में जगह बना ली। पिछले सप्ताह चाइना ओपन के सेमीफाइनल में हारने वाली पेगुला का सामना अब नौवी वरीयता प्राप्त एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगा जिन्होंने अमेरिका की अन ली को 7-6, 6-2 से मात दी। क्वालिफायर कैटरीना सिनियाकोवा ने माया जॉइंट को 6-3, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed