फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Svetlana Kuznetsova withdraws from us open, Fiona Ferro wins Palermo Open and her second WTA title

स्वेतलाना कुजनेतसोवा भी नहीं खेलेंगी US ओपन, कोरोना के डर से इन दिग्गजों के भी डगमगाए कदम

Tue, 11 Aug 2020 08:35 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 11 Aug 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Svetlana Kuznetsova withdraws from us open, Fiona Ferro wins Palermo Open and her second WTA title
स्वेतलाना कुजनेत्सोवा - फोटो : ..

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब एक और बड़े नाम ने यूएस ओपन में खेलने से इनकार कर दिया है। 2004 की यूएस चैंपियन स्वेतलाना कुजनेतसोवा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। 31 अगस्त से शुरू हो रहे साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम से नाम वापस लेते हुए 35 वर्षीय इस रूसी खिलाड़ी ने लिखा, 'मुझे काफी दुख हो रहा है क्योंकि मैं इस टूर्नामेंट का लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी, लेकिन महामारी ने सबकुछ बदल दिया।

विज्ञापन


कभी विश्व की नंबर दो रैंकिंग की खिलाड़ी रहीं स्वेतलाना फिलहाल 32वें पायदान पर मौजूद हैं। 2009 में फ्रेंच ओपन जीतने वाली इस खिलाड़ी से पहले मौजूदा नंबर एक एश बार्टी। पुरुष वर्ग से राफेल नडाल, वावरिंका, निक किर्गियोस जैसे नाम पहले ही हट चुके हैं।

विज्ञापन

फियोना फेरो ने जीता पालेर्मो लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब

Svetlana Kuznetsova withdraws from us open, Fiona Ferro wins Palermo Open and her second WTA title
फियोना फेरो - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रांस की फियोना फेरो ने पालेर्मो लेडीज ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी फेरो ने फाइनल में एस्टोनिया की चौथी वरीय एनेट कोंटावीत को 6-2, 7-5 से उलटफेर का शिकार बनाकर करियर की दूसरी डब्ल्यूटीए ट्रॉफी पर कब्जा किया। 23 वर्षीय फेरो ने अपने इस खिताबी सफर तक सिर्फ एक सेट गंवाया। एनेट ने अब तक छह में से पांच फाइनल गंवाए हैं। मार्च में कोरोना के कारण टेनिस स्पर्धाएं निलंबित होने के बाद यह पुरुष या महिलाओं का पहला आधिकारिक टेनिस टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट के दौरान कड़े स्वास्थ्य नियमों का पालन किया गया। कोर्ट पर कम ‘बॉल किड्स’ मौजूद थे जबकि सीमित संख्या में दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत थी। कोरोना के बाद यह महिला और पुरुष वर्ग में पहला आधिकारिक टेनिस टूर्नामेंट था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed