{"_id":"6783cdaf5ef1e3fc560e8d8f","slug":"sumit-nagal-s-australian-open-campaign-ended-in-a-straight-set-defeat-against-world-number-25-tomas-machac-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में समाप्त हुआ सुमित नागल का सफर, माचाक ने सीधे सेटों में हराया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में समाप्त हुआ सुमित नागल का सफर, माचाक ने सीधे सेटों में हराया
Sun, 12 Jan 2025 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:47 PM IST
सार
पिछले साल नागल ने क्वालिफायर के जरिये ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचकर सुर्खियां बटोरीं थीं। वह तब पहले दौर में उच्च रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराने के बाद दूसरे दौर में बाहर हो गए। इस बार माचाक के खिलाफ पहले दौर में मिली हार से एकल स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : Wimbledon
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार एकल खिलाड़ी सुमित नागल वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में प्रभावित नहीं कर सके और उनका सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। सुमित को पुरुष एकल वर्ग में दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी टॉमस माचाक से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। चेक गणराज्य के माचाक ने नागल को 3-6, 1-6, 5-7 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
माचाक ने एकतरफा अंदाज में जीता मैच
विश्व रैंकिंग में 91वीं रैंकिंग पर मौजूद नागल शुरू में आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे और उन्होंने अपने पहले तीन सर्विस गेम में सिर्फ दो अंक गंवाए। हालांकि एक डबल फॉल्ट और लगातार की गई गलतियों के कारण उन्होंने सातवें और नौवें गेम में अपनी सर्विस गंवा दी। इससे माचाक ने पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में नागल को शुरू में माचाक की सर्विस तोड़ने का मौका मिला, लेकिन चेक खिलाड़ी ने मजबूती से खेलते हुए ब्रेक प्वाइंट बचा लिया। इसके बाद माचाक ने नियंत्रण बनाते हुए महज 36 मिनट में सेट जीत लिया।
विश्व रैंकिंग में 91वीं रैंकिंग पर मौजूद नागल शुरू में आत्मविश्वास से भरे लग रहे थे और उन्होंने अपने पहले तीन सर्विस गेम में सिर्फ दो अंक गंवाए। हालांकि एक डबल फॉल्ट और लगातार की गई गलतियों के कारण उन्होंने सातवें और नौवें गेम में अपनी सर्विस गंवा दी। इससे माचाक ने पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में नागल को शुरू में माचाक की सर्विस तोड़ने का मौका मिला, लेकिन चेक खिलाड़ी ने मजबूती से खेलते हुए ब्रेक प्वाइंट बचा लिया। इसके बाद माचाक ने नियंत्रण बनाते हुए महज 36 मिनट में सेट जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो सेट से पिछड़ने के बाद नागल ने तीसरे सेट में जोरदार वापसी की और शुरुआती ब्रेक हासिल किया। इससे उन्होंने 3-0 की बढ़त हासिल की और इसे 5-3 तक बढ़ाया। हालांकि एक और डबल फॉल्ट सहित कई गलतियों के कारण माचाक ने महत्वपूर्ण ब्रेक के साथ वापसी की। चेक खिलाड़ी ने लय का फायदा उठाते हुए मैच को अपने नाम किया। पिछले साल नागल ने क्वालिफायर के जरिये ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंचकर सुर्खियां बटोरीं थीं। वह तब पहले दौर में उच्च रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराने के बाद दूसरे दौर में बाहर हो गए। इस बार माचाक के खिलाफ पहले दौर में मिली हार से एकल स्पर्धा में भारत का अभियान समाप्त हो गया।
युगल वर्ग में भारतीय प्रतिनिधित्व जारी है। पिछले साल के पुरुष युगल चैंपियन रोहन बोपन्ना इस साल कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस के साथ जोड़ी बनाएंगे। युगल ड्रॉ में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में युकी भांबरी, एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलिपल्ली शामिल हैं जो अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे।