फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sumit nagal and Prajnesh Gunneswaran to lead India in Bengaluru Open tennis 2020

प्रजनेश और नागल करेंगे बंगलूरू ओपन में भारतीय चुनौती की अगुवाई, सोमवार से शुरू होंगे मुकाबले

Sun, 09 Feb 2020 09:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 09 Feb 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
sumit nagal and Prajnesh Gunneswaran to lead India in Bengaluru Open tennis 2020
सुमित नागल - फोटो : social media

प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल सोमवार से शुरू हो रहे बंगलूरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे। पिछले सत्र में चारों ग्रैंड स्लैम में खेलने वाले प्रजनेश के अलावा नागल से काफी उम्मीदें होंगी। नागल को आठवीं वरीयता दी गई है।

विज्ञापन


मेडिकल कारणों से शीर्ष वरीय रिकॉडर्स बेरानकिस के हटने से आयोजकों को झटका लगा है। इसके बावजूद कई शीर्ष खिलाड़ी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। दूसरे वरीय स्टीफानो ट्रेवागलिया ने सत्र की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में बेनडिगो 2 चैंपियनशिप में उप विजेता के रूप में की जबकि तीसरे वरीय जापान के युइची सुगिता दो सत्र पहले दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन


चौथे वरीय ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ ने यहां आने से पहले जिन छह चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई उनमें से चार जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed