फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Spain Star tennis Player Rafel Nadal will play in French Open faces Alexzendar zverev in first round

Tennis: फ्रेंच ओपन में खेलने उतरेंगे राफेल नडाल, एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से होगा मुकाबला

Thu, 23 May 2024 09:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 23 May 2024 09:55 PM IST
सार

इस महीने इटालियन ओपन में हार के बाद नडाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में सोचने की जरूरत है कि पेरिस में खेलना है या नहीं। उन्होंने हालांकि लाल बजरी पर अभ्यास जारी रखा था और उनका नाम आधिकारिक तौर पर ब्रैकेट में था।

विज्ञापन
Spain Star tennis Player Rafel Nadal will play in French Open faces Alexzendar zverev in first round
रफेल नडाल - फोटो : instagram

विस्तार

स्पेन के राफेल नडाल ने आखिरकार वर्ष के दूसरे ग्रैंडस्लैम फ्रेंच ओपन में खेलने का फैसला किया है। 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल का पहले दौर में सामना एलेक्सजेंडर ज्वेरेव से होगा। गुरुवार को इस टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ जारी किया गया जिसके अनुसार 14 बार फ्रेंच ओपन जीत चुके नडाल को पहले दौर में ही कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन

नडाल के खेलने को लेकर चल रहा था संशय
नडाल इस बात को लेकर असमंजस में थे कि दो सत्रों से चोट के कारण प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव के बाद रोलां गैरों में प्रतिस्पर्धा करेंगे या नहीं। कूल्हे की सर्जरी के कारण वह पिछले साल फ्रेंच ओपन में नहीं खेल पाए थे। इस महीने इटालियन ओपन में हार के बाद नडाल ने कहा कि उन्हें इस बारे में सोचने की जरूरत है कि पेरिस में खेलना है या नहीं। उन्होंने हालांकि लाल बजरी पर अभ्यास जारी रखा था और उनका नाम आधिकारिक तौर पर ब्रैकेट में था। नडाल को टूर्नामेंट में कोई वरीयता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेरेव-नडाल के बीच 2022 में खेला गया था सेमीफाइनल
विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज ज्वेरेव के खिलाफ नडाल ने 2022 में फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेला था। ज्वेरेव उस मैच में टखने में चोट के कारण बीच में हट गए थे। फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू हो रहा है। पुरुष सिंगल्स वर्ग में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच एक बार फिर दावेदार के रूप में उतरेंगे और उनके पास यहां 25वां ग्रैंडस्लैम जीतकर पुरुष और महिला वर्ग मिलाकर सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकॉर्ड दर्ज करने का मौका रहेगा। जोकोविच साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए थे। जुलाई में पेरिस ओलंपिक का भी आयोजन होना है, ऐसे में सभी खिलाड़ी फ्रेंच ओपन से ओलंपिक की तैयारियों को भी बल देंगे।
विज्ञापन

जेसिका पेगुला हटीं
महिलाओं में दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी जेसिका पेगुला फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गई हैं क्योंकि वह इस क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। अमेरिका की जेसिका दो साल पहले रोलां गैरो पर क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं। जेसिका को इसी सत्र में गर्दन में चोट लगी थी और वह अप्रैल से नहीं खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed