फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian men score resounding victory over Spain women team crush Mongolia at the Chess Olympiad

शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुष टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, स्पेन को हराया; महिला टीम ने मंगोलिया को दी मात

Sat, 19 Sep 2026 10:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, समरकंद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Sep 2026 10:38 PM IST
सार

भारतीय पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पुरुष टीम ने शतरंज ओलंपियाड में स्पेन को और महिला टीम ने मंगोलिया को हराया।

विज्ञापन
Indian men score resounding victory over Spain women team crush Mongolia at the Chess Olympiad
डी गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को मात देकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुकेश ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 42 चालों में बाजी अपने नाम कर ली। भारत को शुरुआती बढ़त अर्जुन एरिगैसी ने दिलाई। दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अर्जुन ने आक्रामक अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। वहीं आर. प्रज्ञानंद को डेविड एंटोन गुइजारो ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि निहाल सरीन और जैमे सैंटोस लतासा के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


महिला वर्ग में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने मंगोलिया को दी मात। महिला वर्ग में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है और 2-0 की बढ़त बना ली। बी. सविता श्री ने अनुभवी मंगुनतुल बातखुयाग को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। वहीं विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने बयासगलान खिशिगबातार को मात देकर भारत की बढ़त को निर्णायक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed