{"_id":"5d5bf3678ebc3e89b600e7dd","slug":"south-korea-s-tennis-player-lee-duck-hee-becomes-first-deaf-player-to-win-atp-tour-main-draw-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 वर्षीय ली ने रचा इतिहास, एटीपी के मुख्य दौर का मुकाबला जीतने वाले पहले बधिर खिलाड़ी बने","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
21 वर्षीय ली ने रचा इतिहास, एटीपी के मुख्य दौर का मुकाबला जीतने वाले पहले बधिर खिलाड़ी बने
Wed, 21 Aug 2019 09:01 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
ली-डक
- फोटो : social media
दक्षिण कोरिया के ली डक ही एटीपी के मुख्य ड्रॉ का मैच जीतने वाले पहले बधिर खिलाड़ी बन गए। इक्कीस वर्षीय ली ने नार्थ कैरोलिना में चल रहे विंस्टन-सलेम टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में स्विट्जरलैंड के हेनरी लाकसोनेन को 7-6 (7/4), 6-1 से पराजित किया। दुनिया के 212वें नंबर के खिलाड़ी ली का अब दूसरे दौर में सामना पोलैंड के 40वें नंबर के हुबर्ट हुर्काज से होगा।
विज्ञापन
ली ने कहा ,‘मैंने कभी सोचा नहीं था कि यहां तक पहुंचूंगा। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और जीत मिली।’ उन्होंने आगे कहा 'लोग मेरी विकलांगता का मजाक उड़ाते थे। वे कहते थे मैं नहीं खेल सकता। मैं सभी को दिखाना चाहता था कि मैं कर सकता हूं। मेरी मुझ जैसे लोगों से अपील है कि वह हिम्मत न हारे। कठिन परिश्रम से सब कुछ पाया जा सकता है।'
विज्ञापन